Prem Chopra हैं 3 बेटियों के पिता, जानिए क्या करते हैं उनके तीनों दामाद?

Published : Nov 10, 2025, 10:08 PM IST

दिग्गज फिल्म एक्टर प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। उनके परिवार की मानें तो वे वहां उम्र को देखते हुए रुटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए हैं। जानिए प्रेम चोपड़ा की फैमिली, तीन बेटियों और उनके दामादों के बारे में.…

PREV
16
कपूर खानदान से है प्रेम चोपड़ा का करीबी रिश्ता

पहले बात करते हैं प्रेम चोपड़ा की पत्नी की, जिनका नाम उमा मल्होत्रा है। उमा दिग्गज एक्टर प्रेम नाथ, राजेन्द्र नाथ और कृष्णा राज कपूर की छोटी बहन हैं। इस हिसाब से देखें तो प्रेम चोपड़ा और राज कपूर साढ़ू भाई हुए। यानी प्रेम चोपड़ा रणधीर कपूर, दिवंगत ऋषि कपूर और राजीव कपूर के मौसा जी हैं।

यह भी पढ़ें : Prem Chopra Health Update: 90 साल के प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसी है हालत

26
प्रेम चोपड़ा कितने बच्चों के पिता हैं?

प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा तीन बेटियों के पैरेंट्स हैं। उनका कोई बेटा नहीं है। उनकी बड़ी बेटी का नाम रकिता, मंझली बेटी पुनीता और छोटी बेटी का नाम प्रेरणा चोपड़ा है।

36
क्या करते हैं प्रेम चोपड़ा के बड़े दामाद?

प्रेम चोपड़ा की बड़ी बेटी रकिता की शादी राहुल नंदा से हुई है। राहुल फेमस ऑथर और स्क्रीन राइटर गुलशन नंदा के बेटे हैं। वे खुद पब्लिसिटी डिजाइनर हैं। वे 'कोई मिल गया', 'मैं हूं ना', ' एंथिरण' और 'काबिल' जैसी फिल्मों के लिए कैंपेन डिजाइन कर चुके हैं।

46
प्रेम चोपड़ा के दूसरे दामाद टीवी एक्टर

प्रेम चोपड़ा की दूसरी बेटी पुनीता चोपड़ा की शादी फिल्म और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई है। विकास 'सौदा', 'दिल के झरोखे में', 'चांस पे डांस' जैसी फिल्मों और 'कुसुम', 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'उड़ान' और 'लाडो 2' जैसे टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुके हैं।

56
प्रेम चोपड़ा के तीसरे बेटे बॉलीवुड के एक्टर

प्रेम चोपड़ा की सबसे छोटी बेटी प्रेरणा की शादी बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी से हुई है। शरमन को लोग 'रंग दे बसंती', 'गोलमाल', 'ढोल', '3 इडियट्स' और 'फरारी की सवारी' जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं। पिछली बार शरमन जोशी को सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' में देखा गया था।

66
प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन

प्रेम चोपड़ा की तीनों बेटियों के कुल 6 बच्चे हैं। रकिता नंदा और राहुल नंदा की एक बेटी है, जिसका नाम रिशा नंदा है। पुनीता और विकास भल्ला के दो बच्चे सांची भल्ला और वीर भल्ला हैं। प्रेरणा और शरमन जोशी के तीन बच्चे ख्याना जोशी और जुड़वां बेटे वार्याण जोशी और विहान जोशी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories