Sky Force की सक्सेस के बीच अक्षय कुमार का धमाका, अगली फिल्म पर दिया धांसू अपडेट

Published : Jan 30, 2025, 07:36 PM IST
Hera Pheri 3 Director

सार

अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के जन्मदिन पर 'हेरा फेरी 3' के निर्देशन की घोषणा कर दी है। फैन्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल भी नज़र आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार की नई फिल्म 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनके फैन्स इसका जश्न मना रहे हैं। इस बीच अक्षय ने उन्हें एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। यह सरप्राइज उनकी अगली फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर यह पुष्टि कर दी है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' को दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा है। लेकिन प्रियदर्शन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनसे अक्षय की जो बात हुई है, उसने पूरी कहानी बयां कर दी है।

कैसे शुरू हुआ 'हेरा फेरी 3' पर चर्चा का सिलसिला

दरअसल, प्रियदर्शन गुरुवार (30 जनवरी) को 68 साल के हो गए हैं। अक्षय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए X पर एक पोस्ट लिखी और यहीं से दोनों के बीच 'हेरा फेरी 3' को लेकर चर्चा शुरू हुई। अक्षय ने प्रियदर्शन को टैग करते हुए लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं सर! भूतों से घिरे भूतिया सेट पर दिन बिताने से बेहतर सेलिब्रेट करने का क्या तरीका हो सकता है। असली और बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए दोनों तरह से। मेरे मेंटर बनने के लिए शुक्रिया। आप इकलौते शख्स हैं, जो अव्यवस्थित चीज़ को मास्टरपीस बना सकते हैं। आपका दिन कम रीटेक से भरा हो।आपके लिए शानदार साल की कामना है।"

यह भी पढ़ें : रफूचक्कर हो जाएगा मोटापा! बस फॉलो कर लो अक्षय कुमार की ये 4 TIPS

प्रियदर्शन ने कहा 'हेरा फेरी 3' कर रहा हूं

अक्षय के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए प्रियदर्शन ने लिखा, "शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अक्षय। इसके बदले में आपको एक गिफ्ट देना चाहूंगा। मैं 'हेरा फेरी 3' करने को तैयार हूं। क्या आप तैयार हैं?" प्रियदर्शन ने इसके साथ अक्षय कुमार के अलावा फ्रेंचाइजी के बाकी दो स्टार सुनील शेट्टी और परेश रावल को भी टैग किया है। अक्षय ने उन्हें जवाब देते हुए एक फनी इमोजी शेयर की और लिखा, "सर, जन्मदिन आपका है और मुझे जिंदगी का बेहतर तोहफा मिला। चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी।"

 

 

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार का सबसे खतरनाक स्टंट, डर कर भागे डायरेक्टर ने कहा था- यह मर जाएगा

2000 में प्रियदर्शन ने ही शुरू की थी 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी

'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2000 में प्रियदर्शन ने ही की थी। फिल्म का दूसरा पार्ट 'फिर हेरा फेरी' नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। चर्चा थी कि तीसरे पार्ट को फरहाद सामजी डायरेक्ट करने वाले हैं। लेकिन अक्षय ने अब यह साफ़ कर दिया है कि फरहाद सामजी अब इस फिल्म से बाहर हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी में इसके ओरिजिनल और पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन वापस लौट रहे हैं। बता दें कि अक्षय प्रियदर्शन के साथ 'भूत बंगला' टाइटल वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म भी कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1.12 मिनट के वीडियो में दिखे 4 बड़े चेहरे, कहानी से भी उठ गया पर्दा
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया