किस फिल्म से किया था प्रियंका चोपड़ा ने डेब्यू, कौन था उनका पहला हीरो?

Published : Jul 18, 2025, 06:00 AM IST

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा 43 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका बॉलीवुड टॉप के साथ हाइएस्ट पेड़ एक्ट्रेस रही हैं। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, किस मूवी से प्रियंका ने डेब्यू किया। 

PREV
18

आपको बता दें कि 43 साल की प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में कम और हॉलीवुड मूवीज में ज्यादा नजर आती हैं। इतना ही नहीं वे शादी करके अब विदेश में शिफ्ट हो गईं हैं और अब एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर भी बन गई हैं।

28

प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। इसके बाद उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने का सुझाव मिला। उन्होंने फिल्मों में काम करने फिल्म मेकर्स से मिलना-जुलना शुरू किया।

38

काफी मशक्कत के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे और उन्होंने भी खुशी-खुशी इन्हें स्वीकार किया। उनकी पहली फिल्म 2003 में आई द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई।

48

2003 में आई द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में प्रियंका चोपड़ा सेकंड लीड रोल में थी। फिल्म में लीड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा थी। प्रियंका के पहले हीरो सनी देओल थे। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा थे।

58

प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई 11 अप्रैल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी और कबीर बेदी भी थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।

68

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई को 35 करोड़ के बजट में तैयार किया था, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45.13 करोड़ तका कलेक्शन किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह,हसमुख शाह और प्रवीण शाह थे।

78

डेब्यू फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा की 2003 में फिल्म अंदाज में नजर आई। इससे प्रियंका को पहचान मिली। फिर 2004 में पीसी की मुझसे शादी करोगी और एतराज फिल्म आई और ये दोनों हिट रही।

88

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें वो हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ, जजमेंट डे में नजर आएंगी। इसके अलावा ने राजामौली की फिल्म SSMB29 और कृष 4 में नजर आएंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories