Son Of Sardaar 2 की 6 हीरोइनों का नाम क्या? जिस संग अजय देवगन का रोमांस वह 23 साल छोटी

Published : Jul 17, 2025, 04:17 PM IST

अजय देवगन की अगली फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में 6 हीरोइनों के अहम् किरदार होंगे। खास बात यह है कि जिसके साथ वे रोमांस कर करे दिखेंगे, वह एक्ट्रेस उनसे 23 साल छोटी है। जानिए पांचों एक्ट्रेस का नाम, उम्र और सबकुछ…

PREV
110

1.मृणाल ठाकुर

'सन ऑफ़ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर राबिया नाम का किरदार निभा रही हैं। उन्हें इस फिल्म में जस्सी यानी अजय देवगन के साथ रोमांस करते देखा जाएगा।

210

कितने साल की हैं मृणाल ठाकुर?

मृणाल ठाकुर की उम्र 32 साल है। उनका जन्म 1 अगस्त 1992 को हुआ था। वे अजय देवगन से उम्र में लगभग 23 साल छोटी हैं। अजय देवगन 56 साल के हो चुके हैं। 

310

2.नीरू बाजवा

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में नीरू बाजवा डिंपल नाम के रोल में दिखाई देंगी। वे पंजाबी एक्ट्रेस हैं और लगभग 12 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उन्हें इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर 'स्पेशल 26 में देखा गया था।

410

कितनी है नीरू बाजवा की उम्र

नीरू बाजवा 44 साल की हैं। उनका जन्म 26 अगस्त 1980 को हुआ था। उन्होंने 1998 में हिंदी फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।

510

3. रोशनी वालिया

रोशनी वालिया टीवी एक्ट्रेस हैं और ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ से वे बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनके किरदार का नाम सबा होगा। फिल्म की पूरी कहानी लगभग उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

610

कितने साल की हैं रोशनी वालिया?

रोशनी वालिया 23 साल की हैं। उनका जन्म 20 सितम्बर 2001 को हुआ था। वे ‘मछली जल की रानी है’ और ‘फिरंगी’ जैसी फ़िल्में कर चुकी हैं। लेकिन फुल फ्लैज रोल में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ उनकी पहली फिल्म है।

710

4.कुब्रा सैत

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में कुब्रा मेहविश नाम का किरदार निभा रही हैं। अजय देवगन के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। उनका किरदार कहानी में मजेदार ट्विस्ट लेकर आएगा।

810

कितने साल की हैं कुब्रा सैत

कुब्रा सैत लगभग 42 साल की हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, उनका जन्म 27 जुलाई 1983 को हुआ था। कुब्रा खासतौर पर OTT की हीरोइन हैं और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज में काम कर चुकी हैं।

910

5.अश्विनी कलसेकर

अश्विनी कलसेकर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और अजय देवगन के साथ पहले भी गोलमाल रिटर्न्स', ‘ऑल द बेस्ट' और ‘सिंघम रिटर्न्स’,जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे 55 साल की हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1970 को हुआ था। ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में वे प्रेमलता नाम का रोल कर रही हैं।

1010

6. डॉली अहलुवालिया

डॉली अहलुवालिया ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में अजय देवगन की मां के रोल में दिखेंगी। वे दिग्गज एक्ट्रेस हैं। लेकिन उन्हें ज्यादातर लोग कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर जानते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories