- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Son Of Sardaar 2 के 15 पोस्टर: देखिए लुक और जानिए किस एक्टर का क्या है रोल?
Son Of Sardaar 2 के 15 पोस्टर: देखिए लुक और जानिए किस एक्टर का क्या है रोल?
अजय देवगन और ‘सन ऑफ सरदार 2’ की पूरी टीम इन दिनों इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट के 13 पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिनमें सभी के किरदारों के बारे में बताया गया है। देखें सभी पोस्टर और जानिए कौन किस किरदार में…

1.अजय देवगन
अजय देवगन फिल्म के पहले पार्ट की तरह 'सन ऑफ़ सरदार 2' में भी जस्सी उर्फ़ जसविंदर सिंह रंधावा के रोल में नज़र आएंगे।
2.मृणाल ठाकुर
अजय देवगन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहीं मृणाल ठाकुर 'सन ऑफ़ सरदार 2' में राबिया नाम का किरदार निभा रही हैं।
3.रवि किशन
'सन ऑफ़ सरदार 2' में रवि किशन ने संजय दत्त को रिप्लेस किया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम राजा है।
4.मुकुल देव
हाल ही दुनिया को अलविदा कह गए मुकुल देव को इस फिल्म में टोनी के रोल में देखा जाएगा। फिल्म के पहले पार्ट में भी उनका यही किरदार था।
5.संजय मिश्रा
'सन ऑफ़ सरदार' में कैमियो रोल में दिखे संजय मिश्रा 'सन ऑफ़ सरदार 2' में फुल फ्लैज रोल निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम बंटू पांडे होगा।
6.चंकी पांडे
'सन ऑफ़ सरदार' फ्रेंचाइजी में चंकी पांडे की फ्रेस एंट्री हुई है। वे इस फिल्म में दानिश नाम के किरदार में दिखाई देंगे।
7.विंदू दारा सिंह
पहले पार्ट की तरह विंदू दारा सिंह 'सन ऑफ़ सरदार 2' में भी दिखेंगे और वे अपना पुराना वाला टिट्टू का रोल ही निभा रहे हैं।
8.शरत सक्सेना
'सन ऑफ़ सरदार 2' में शरत सक्सेना की फ्रेश एंट्री हुई है। वे इस फिल्म में सरदार रंजीत सिंह के रोल में नज़र आएंगे।
9.कुब्रा सैत
'सन ऑफ़ सरदार 2' में कुब्रा सैत मेहविश नाम का किरदार निभा रही हैं। वे इस फ्रेंचाइजी से पहली बार जुड़ी हैं।
10.नीरू बाजवा
पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा 'सन ऑफ़ सरदार 2' में डिंपल नाम की भूमिका में दिखाई देंगी। वे फिल्म के पहले पार्ट में नहीं थीं।
11.दीपक डोबरियाल
'सन ऑफ़ सरदार 2' में दीपक डोबरियाल का दिलचस्प रोल है। वे लड़की के किरदार में दिखाई देंगे, जिसका नाम गुल होगा।
12.रोशनी वालिया
रोशनी टीवी एक्ट्रेस हैं और 'सन और सरदार 2' से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उन्हें सबा के रोल में देखा जाएगा।
13.अश्विनी कलसेकर
फिल्म में अश्विनी कलसेकर को मजेदार रोल में देखा जाएगा। वे राजा यानी रवि किशन की पत्नी प्रेमलता के रोल में नज़र आएंगी।
14.साहिल मेहता
टीवी एक्टर साहिल मेहता 'सन ऑफ़ सरदार 2' में अहम् रोल में दिखेंगे। उनके किरदार का नाम गोगी होगा।
15. कब रिलीज हो रही 'सन ऑफ़ सरदार 2'
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी 'सन ऑफ़ सरदार 2' 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचिस्ता और प्रवीण तलरेजा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

