Son Of Sardaar 2 में स्टार्स की भरमार, ये 15 तो ट्रेलर में ही दिख गए
मोस्ट अवैटेड फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन का इस फिल्म में लीड रोल है, लेकिन उनके साथ स्टार्स की पूरी फ़ौज दिखाई दे रही है। एक नज़र डालिए उन एक्टर्स पर, जो ट्रेलर में दिखाई दिए। इनमें दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी शामिल हैं...

1. अजय देवगन
2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ़ सरदार' के बाद अजय देवगन इसके दूसरे पार्ट 'सन ऑफ़ सरदार 2' में भी जस्सी उर्फ़ जसविंदर सिंह रंधावा के रोल में लौट रहे हैं।
2. मृणाल ठाकुर
'सन ऑफ़ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा अजय देवगन के अपोजिट दिखी थीं। इस बार मृणाल ठाकुर उनकी हीरोइन हैं।
3.रवि किशन
'सन ऑफ़ सरदार 2' में रवि किशन राजा नाम का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने पहले पार्ट में दिखाई दिए संजय दत्त को इस फिल्म में रिप्लेस किया है।
4. विंदू दारा सिंह
‘सन ऑफ़ सरदार’ में टीटू सिंह संधू के रोल में नज़र आए विंदू दारा सिंह फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा भी हैं।
5. मुकुल देव
मुकुल देव ने ‘सन ऑफ़ सरदार’ में टोनी सिंह संधू का रोल निभाया था। वे ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में भी हैं। बकिस्मती से वे यह फिल्म देखने के लिए अब इस दुनिया में नहीं हैं। 23 मई 2025 को उनका निधन हो गया।
6.अश्वनी कलसेकर
'सन ऑफ़ सरदार 2' में अश्वनी कलसेकर की अहम् भूमिका है। वे फिल्म में रवि किशन की पत्नी के रोल में दिखेंगी।
7.संजय मिश्रा
संजय मिश्रा 'सन और सरदार 2' में बबलू पांडे नाम का किरदार निभा रहे हैं। संजय मिश्रा ने फिल्म के पहले पार्ट में भी लंदन के एक क्लब मालिक के रूप में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
8.शरत सक्सेना
शरत सक्सेना फिल्म के पहले पार्ट में नहीं थे। लेकिन ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में उनका अहम् किरदार है।
9.रोशनी वालिया
रोशनी मूलरूप से टीवी एक्ट्रेस हैं। लेकिन उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की उनके किरदार की कहानी उनकी शादी के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है।
10. कुब्रा सैत
‘’सन ऑफ़ सरदार 2' के ट्रेलर में कुब्रा सैत भी नज़र आईं। उनके रोल का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन वे अहम् किरदार निभा रही हैं।
11. चंकी पांडे
‘सन ऑफ़ सरदार’ में चंकी पांडे नहीं थे। लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट में उनका अहम् रोल जान पड़ता है। वे ट्रेलर में दिखाई दिए।
12. डॉली अहलुवालिया
‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान की मां के रोल में नज़र आईं डोली अहलुवालिया ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में अजय देवगन की मां के रोल में दिखेंगी।
13.दीपक डोबरियाल
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में दीपक डोबरिया अहम् किरदार निभा रहे हैं। लेकिन अभी तक उनके रोल को लेकर खास क्लैरिटी नहीं आई है।
14.नीरू बाजवा
पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में अहम् रोल निभा रही हैं। उन्हें फिल्म के टाइटल सॉन्ग के बाद ट्रेलर में भी देखा गया।
15. साहिल मेहता
साहिल मेहता टीवी एक्टर हैं। वे ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में अहम् किरदार निभा रहे हैं। उन्हें फिल्म में रोशनी वालिया के अपोजिट देखा जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

