कौन है मनारा चोपड़ा, जिनके पिता का हुआ निधन, प्रियंका चोपड़ा से है खास कनेक्शन

Published : Jun 17, 2025, 07:43 AM IST
mannara chopra father passes away

सार

Mannara Chopra Father Death: सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 

Mannara Chopra Father Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। हाल ही में खबर आई थी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब एक और बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता रमन राय हांडा (Raman Rai Handa) का निधन हो गया है। बता दें कि वे 72 साल के थे। हांडा फैमिली से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रमन पिछले काफी से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वे मुंबई में अपनी पत्नी कामिनी और दोनों बेटी मनारा और मिताली के साथ रहते थे। बता दें कि मनारा बॉलीवुड एक्ट्रेस है और बिग बॉस 17 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।

वकील थे मनारा चोपड़ा के पिता

आपको बता दें कि मनारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में वकील के रूप में काम थे। उनकी शादी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी। अपने पिता के निधन की जानकारी खुद मनारा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दी। मनारा ने स्टोरी पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- दुख और शोक के साथ हम आपको बता रहे है कि हमारे पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया है। वो हमारे परिवार की ताकत और सहारा थे। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे अंबोली, अंधेरी वेस्ट के शमशान घाट में किया जाएगा।

मनारा चोपड़ा के बारे में

आपको बता दें कि मनारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद वो कई विज्ञापनों में नजर आईं। उन्होंने तेलुगु मूवी प्रेमा गीमा जंता नाई से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म जिद से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, बॉलीवुड में वे अपनी पहचान नहीं बना पाई। उन्हें फिल्में ऑफर ही नहीं हुई। बॉलीवुड में फिल्में ना मिलने के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई। उन्होंने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्में, जिनमें पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित रूज (2017), प्रेमा गीमा जंथा नाई (2014), जक्कन्ना (2016), थिक्का (2016) और सीता (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं, में काम किया। हालांकि, मनारा को पॉपुलैरिटी सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 से मिली। वे शो में काफी लंबे समय तक बनी रही थी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट