
priyanka chopra nick jonas love story : देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका निवासी सिंगर निक जोनास ने 2018 में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद हॉलीवुड के फेमस पॉप सिंगर निक ने ग्रीस में प्रियंका चोपड़ा के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सिंगर ने प्रियंका की मां डॉ मधु चोपड़ा से उनकी बेटी का हाथ मांगा था। निक के बेहद शालीन तरीके से रखे गए प्रपोजल को चोपड़ा फैमिली मना नहीं कर पाई थी ।
फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया, “एक दिन निक मुझे बोला कि मैं आपको लंच पर लेके जाना चाहता हूं। वहां उन्होंने मुझसे पूछा कि वे प्रियंका के लिए कैसा लड़का चाहती हैं । मैंने बताया फलाना, फलाना बॉक्स टिक होने चाहिए। इसके बाद मेरा हाथ पकड़ के कहता है 'मैं वो आदमी हूं।' क्या मैं वह शख्स बन सकता हूँ ? और मैं आपसे वादा करता हूं एक भी आपका बॉक्स अनटिक नहीं होगा'। मैं बहुत सरप्राइज थी, हालांकि मैं उस समय इसके लिए तैयार नहीं थी। लेकिन मैं बहुत खुश थी क्योंकि इतना सुंदर लड़का है, उस पर वह सर्वगुण संपन्न है। मैं उसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानती थी लेकिन इतना तय था कि वो मन से मजबूत और प्रियंका के लिए परफेक्ट जीवनसाथी था।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था: "जब उसने प्रपोज़ किया, तो उसने मुझसे पूछा, कि मैंने उसके सभी बॉक्स चेक किए हैं, और क्या मैं एक और चेक करूंगी।" इसके बाद प्रियंका और निक जोनास ने मिलते-जुलते टैटू बनवाए थे। प्रियंका के दोनों कानों के पीछे एक चेक और एक बॉक्स है। निक ने अपनी बाँहों पर टैटू बनवाया था। वहीं निक ने प्रियंका के पति के लिए अपनी सासु मां के दिमाग में जो चेकलिस्ट बनाई थी, उसे भी पूरा करने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद हम दोनों ने एक दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।