प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बचपन से लेकर अब तक की 15 अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर के साथ उन्होंने अपने जीवन के मजेदार किस्से भी बताए हैं।
बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी 15 फोटो शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने बचपन से जवानी तक की झलक दिखाई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मैं अपनी फोटो लाइब्रेरी साफ़ कर रही थी, तब मुझे अपनी जिंदगी की कुछ मजेदार तस्वीरें मिलीं।" प्रियंका ने हर फोटो की कहानी भी बताई है। देखें तस्वीरें और क्या हैं उनके पीछे की कहानी, जो प्रियंका ने खुद बताई है...
216
फैशन फर्स्ट : 1983 में मां के सनग्लासेस और पापा की मोटरसाइकिल (मुझे लगता है कि राजदूत या जावा ने बनाई थी)
316
1982: जैसा कि पहले कहा फैशन पहले। हमेशा देसी गर्ल रही।
416
1987: मेरी बर्थडे पार्टी थी, लेकिन मुझे अस्थमा अटैक आ गया था।
516
फैशन ने मेरी मुस्कान छीनली। एक और जन्मदिन, एक और साल।
616
मेरी सबसे ख़ुशी वाली जगह। 1994 में परिवार के साथ लेह की यात्रा।
716
1993: बरेली में कपूर अस्पताल का मैदान। हालांकि, मेरे बाल...😂🙄
816
1995 : 13 साल की दुबली-पतली टीनएजर को कोला पीने की इजाजत दी गई। जाहिरतौर पर फैंसी गिलास में। इमरजेंसी लाइट को नोटिस करिए।
916
1997 : बोस्टन, कॉन्फिडेंस में बेहद सुधार।
1016
1997: 90s बेबी, इरफ़ान अहमद के साथ।
1116
1999 में बरेली में मेरा पहला मॉडलिंग शूट। हेयर और मेकअप मेरे द्वारा किया गया।
1216
1999 में बरेली में पहला पोर्टफोलियो शूट।
1316
अतुल कास्बेकर द्वारा शूट मिस इंडिया का आधिकारिक चित्र।
1416
2000 में मिस इंडिया कंटेस्टेंट।
1516
फिल्मों में छोटा सा कदम। मेरी दादी ने अजय देवगन और दिवंगत यूसुफ़ साहब (दिलीप कुमार) के साथ 2002 में लगभग बंद हो चुकी फिल्म 'असर' के मुहूर्त की पेपर क्लिप सेव की थी।
1616
2008 में मियामी में दोस्ताना के शूट के बाद की मस्ती...पूछते क्यों नहीं।
प्रियंका ने सभी तस्वीरों के कैप्शन के बाद लिखा है, "और भी बहुत कुछ हुआ। लेकिन उनके लिए दूसरी पोस्ट और शूट के बीच अगले ब्रेक की जरूरत होगी। ज़ल्दी ही कुछ और पुरानी यादों के साथ फिर मिलेंगे।