MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?

'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?

Rajpal Yadav cheque bounce case: 9 करोड़ रुपए के कर्ज और चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव ने पहली बार खुलकर बात की। डायरेक्टर प्रियदर्शन की 'poor education' वाले बयान पर एक्टर ने कड़ा जवाब दिया और पूरे विवाद पर अपनी सफाई रखी।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 02 2026, 08:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
‘Poor education’ कमेंट पर राजपाल का करारा जवाब
Image Credit : Getty

‘Poor education’ कमेंट पर राजपाल का करारा जवाब

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में राजपाल ने कहा, "यह बिल्कुल गलत है। प्रियंजी (प्रियदर्शन) मुझे जानते ही नहीं। मैं पढ़ा-लिखा इंसान हूं। 11 से 55 साल की उम्र तक काम कर रहा हूं। बड़े-बड़े दिग्गज भी मुश्किल में फंसते हैं, उसका उनकी पढ़ाई-लिखाई से कोई लेना-देना नहीं। अगर मैं अनपढ़ होता तो 25–30 साल यहां टिक नहीं पाता।"

25
राजपाल यादव ने खुद को बताया प्रियदर्शन के बेटे जैसा
Image Credit : Getty

राजपाल यादव ने खुद को बताया प्रियदर्शन के बेटे जैसा

'मालामाल वीकली' जैसी फिल्मों के एक्टर राजपाल यादव ने आगे कहा, "मैं तीन डायरेक्टर्स का बहुत सम्मान करता हूं...राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और प्रियदर्शन। मैंने सिर्फ इन तीनों के साथ 50 से ज्यादा फिल्में की हैं। यहां कम पढ़ा-लिखा होने वाली बात लागू नहीं होती, इसके पीछे कोई और मंशा है। मैं प्रियंजी के बेटे जैसा हूं। जब भी वह कहेंगे, मैं जिंदगी भर खुद को साबित करने को तैयार हूं। लेकिन पूरी कहानी जाने बिना किसी का फैसला मायने नहीं रखता।"

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव ने बताई असली वजह, बोले- ‘बात सिर्फ पैसे की नहीं...’

35
प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को लेकर क्या कहा था?
Image Credit : Facebook

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को लेकर क्या कहा था?

जब राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में थे, तब प्रियदर्शन ने अपने एक बयान में कहा था, "मैं राजपाल को 20 साल से जानता हूं। पहली बार Jungle (2000) में देखा और हैरान रह गया। Malamaal Weekly (2006) मेरी उनके साथ पहली फिल्म थी। मैंने अपने अगले प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर्स से कहा कि उनकी स्थिति देखते हुए उन्हें ज्यादा फीस दें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छी शिक्षा ना मिलने की वजह से उनसे गलती हो गई।"

45
क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला?
Image Credit : instagram

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला?

2010 में राजपाल ने यादव ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म Ata Pata Laapata (2012) के लिए 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप रही और वे यह रकम लौटा नहीं पाए। 2018 में कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया। 7 चेक बाउंस होने पर 6 महीने की सजा हुई। 2025 में 75 लाख जमा किए, पर बड़ी राशि बाकी रही। 5 फरवरी को तिहाड़ जेल भेजा गया, बाद में 1 लाख रुपए का बॉन्ड और 1.5 करोड़ रुपए जमा करने की शर्त पर उन्हें अंतरिम जमानत मिली। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें : 7 करोड़ में बनी कॉमेडी फिल्म ने कमाए थे 42 CR, 20 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल!

55
राजपाल यादव ने प्रियदर्शन संग की कई फ़िल्में
Image Credit : Facebook

राजपाल यादव ने प्रियदर्शन संग की कई फ़िल्में

राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 'मालामाल वीकली', 'हंगामा', 'भागमभाग', 'चुप चुपके', 'मेरे बाप पहले आप', 'ढोल', 'दे दनादन', और 'खट्टा मीठा' आदि शामिल हैं। वे प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्मों 'भूत बंगला' और 'हेरा फेरी 3' आदि में भी नज़र आएंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Middle East Crisis के बीच दुबई-अबू धाबी में फंसे ये 5 स्टार, जानिए कैसे हैं हाल
Recommended image2
42 साल की इस एक्ट्रेस ने क्यों नहीं की शादी, टूटी एक सगाई, अब थलापति विजय से जुड़ रहा नाम!
Recommended image3
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर
Recommended image4
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव ने बताई असली वजह, बोले- 'बात सिर्फ पैसे की नहीं...'
Recommended image5
The Kerala Story 2 Day 3 Collection: रविवार को फिर दौड़ी 'द केरला स्टोरी 2', जानिए कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved