छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, बताया बॉलीवुड में आखिर किस बात से डर गई थीं?

Published : Apr 01, 2023, 09:03 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यह खुलासा किया था कि बॉलीवुड में उनके साथ पॉलिटिक्स हुई थी। अब उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है।उनकी मानें तो एक वक्त ऐसा था, जब उनकी 6 फ़िल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं।

PREV
17

उन्होंने यह भी कहा कि इसके चलते वे घबरा गई थीं। प्रियंका ने कहा कि यह 2008 की बात है। उस वक्त उनके पास एक मैगजीन का कवर था, जिसमें उनके चेहरे पर फिनिश्ड लिखा हुआ था।

27

बकौल प्रियंका, "मैं घबरा गई थी, मेरी मां घबरा गई थीं। वे मेरे पास आतीं और कहतीं-'तुम जल्दी ही 30 की होने जा रही हो। यह इस इंडस्ट्री में पुराना है। वे 20 साल की लड़की के साथ काम करना चाहते हैं। इसलिए अगर तुम खुद को यहां बनाए रखना चाहती हो तो तुम्हे इनकम के सोर्सेस के बारे में सोचने की जरूरत है।" प्रियंका की मानें तो मां के साथ हुई इसी बातचीत के बाद उन्होंने प्रोडक्शन में आने का फैसला लिया था।

37

एक वक्त पर प्रियंका की 6 फ़िल्में बैक टू बैक फ्लॉप हुई थीं। उन्होंने उस दौर को याद किया और कहा, "जब उन 6 फिल्मों का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा तो मैं डर गई थी। मैं नेपो बेबी नहीं हूं।"

47

बकौल प्रियंका, "मुझे वैसा सपोर्ट नहीं था, जैसा कि बॉलीवुड फिल्मों में बड़े पैमाने पर मौजूद है। उनके पास कई पीढ़ियों के एक्टर्स हैं और उनके मुकाबले कई मौके पाते हैं, जो बाहर से आते हैं। आपके पास अंकल नहीं हैं, जो आपके लिए सिर्फ इसलिए फिल्म बनाएंगे, क्योंकि आपकी पिछली फिल्म नहीं चल सकी।"

57

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे बात करने में उतनी फ्रेंडली नहीं हैं। इसलिए उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि उन्हें अगला बड़ा रोल कैसे मिलेगा।

67

वे कहती हैं, "आपको यह पाना है और इसके लिए आपको धक्का-मुक्की करना पसंद है। मैं बात करने में ज्यादा फ्रेंडली नहीं हूं। मुझे लगता था कि मैं फिर कभी किसी बड़ी फिल्म में कास्ट नहीं होने वाली। और यही वजह थी कि मैंने फिल्म को अपने कंधे पर ले लिया, जो कि मेरे करियर को डिफाइन करने वाली साबित हुई।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories