SHOCKING: प्रियंका चोपड़ा ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बताया आखिर क्यों वे इसे छोड़कर हॉलीवुड चली गईं

Published : Mar 28, 2023, 02:00 PM ISTUpdated : Mar 28, 2023, 03:12 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा आज की तारीख में इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड से ज्यादा प्रोजेक्ट्स वे हॉलीवुड के कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का दामन क्यों थामा? खुलासा खुद प्रियंका ने किया है...

PREV
17

प्रियंका चोपड़ा की मानें तो वे बॉलीवुड में राजनीति से तंग आ चुकी थीं। उनके मुताबिक़, उन्हें यहां किनारे किया जा रहा था। यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाने का फैसला लिया।

27

दरअसल, प्रियंका हाल ही में डैक्स सैपकर्ड के साथ पॉडकास्ट 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' पर पहुंची थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें यूएस में काम करने की जरूरत क्यों पड़ी? जवाब में प्रियंका ने कहा, "बॉलीवुड में मुझे किनारे किया जा रहा था।"

37

प्रियंका आगे कहती हैं, "बॉलीवुड में ऐसे लोग थे, जो मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे मुझे लोगों से शिकायत थीं। मुझे अच्छी तरह से गेम खेलना नहीं आता था। मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक चाहिए।"

47

प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने म्यूजिक वीडियो 'इन माय सिटी' के डेब्यू के बारे में बात की और कहा कि इसने उनके लिए नए द्वार खोल दिए। क्योंकि इसने उन्हें सीमाओं से परे जाने का मौका दिया। म्यूजिकल डेब्यू के बाद प्रियंका को इंटरनेशनल सीरीज 'क्वान्टिको' से बड़ा ब्रेक मिला, जो बड़ी हिट रही।"

57

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो 2003 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'अंदाज़', 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज', 'डॉन', 'फैशन', 'डॉन 2' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

67

पिछली बार प्रियंका को 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था, जो 2021 में हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी रिलीज हुई थी। हॉलीवुड में उनकी अगली फिल्म 'लव अगेन' है, जो इसी साल रिलीज होनी है।

77

प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की और अब वे एक बेटी की मां हैं। प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। उनकी बेटी का जन्म सेरोगेसी से हुआ है।

और पढ़ें…

'तुम्हारा खात्मा सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा', सलमान खान को धमकाने के मामले में 21 साल का शख्स गिरफ्तार

स्मृति ईरानी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोलीं- मैंने उनसे कहा था तुम अपने आपको मारना मत

'पुष्पा 2' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने फेंका नया पैंतरा, बॉलीवुड के इस बड़े स्टार की हो सकती है एंट्री

मौत से चंद घंटे पहले डांस कर रही थीं भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे, आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट ने फैन्स को रुला दिया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories