फूफाजी के निधन की खबर सुन इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लिखा- आप हमेशा दिल में रहेंगे

Published : Jun 17, 2025, 03:16 PM IST
Priyanka Chopra

सार

प्रियंका चोपड़ा के फूफाजी, रमन राय हांडा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हांडा, एक्ट्रेस मनारा के पिता और दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे।

प्रियंका चोपड़ा के फूफाजी और एक्ट्रेस मनारा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। सोमवार (16 मई) को 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। खुद मनारा ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब प्रियंका ने अपने फूफाजी के निधन पर शो जताया है और सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रियंका ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा, लेकिन जितना लिखा है वह उनका अपने फूफाजी के प्रति प्यार दर्शा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफाजी को दी श्रद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा ने फूफाजी रमन राय हांडा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे। आपकी आत्मा को शांति मिले रमन अंकल (फूफाजी)। ओम शांति।"

कौन थे प्रियंका चोपड़ा के फूफाजी रमन हांडा?

रमन हांडा की शादी प्रियंका चोपड़ा की बुआ यानी उनके पापा अशोक चोपड़ा की बहन कामिनी चोपड़ा से हुई थी। रमन पेशे से लॉयर थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके थे। बात रमन की बाक़ी फैमिली की करें तो उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनकी बेटी मनारा बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस हैं। उनकी एक अन्य बेटी मिताली हांडा ने कॉमर्स में पढ़ाई की है और फैशन स्टाइलिस्ट हैं।

मनारा ने शेयर की थी पिता के निधन की खबर

सोमवार रात मनारा ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने एक पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "हमें यह जानकारी देते हुए गहरा दुख और शोक हो रहा है कि हमारे प्यारे पापा का दुखद निधन हो गया है। वे 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। वे हमारे परिवार के शक्ति स्तंभ थे।" 

इसके साथ उन्होंने जानकारी दी थी कि रमन हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंबोली स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट