
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 30 सितंबर को मुंबई आईं। इस दौरान वो मुंबई में बुलगारी के एक इवेंट में शामिल हुईं। वहीं इस इवेंट के बाद वो रानी मुखर्जी और काजोल के परिवारों द्वारा आयोजित पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने गई। इस दौरान प्रियंका ब्लू कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में दुर्गा पूजा पंडाल में जाती हैं और फिर सिर पर दुपट्टा रख कर माता रानी का आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद वो वहां मौजूद पैप्स को जमकर पोज देती हैं। वहीं अब प्रियंका की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर जहां एक ने लिखा, 'मां के सामने प्रियंका को देखकर अच्छा लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'वाह, प्रियंका मैम भक्ति के मूड में हैं।' तीसरे ने लिखा, 'आई लव यू प्रियंका चोपड़ा।' वहीं बाकी लोगों ने प्रियंका के संस्कारों की जमकर तारीफ की।
ये भी पढ़ें..
ये औरत खुश कैसे है आज.. जया बच्चन को हंसता देख लोग ले रहे जमकर मजे, देखें VIDEO
Pankaj Tripathi ने मुंबई में खरीदे दो अपार्टमेंट, कीमत अपनी फीस से भी 3 गुना
पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ दिन बिताने के बाद, प्रियंका न्यूयॉर्क से वापस आ गईं। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2022 में, दोनों ने घोषणा की कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी को जन्म दिया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में हॉलीवुड 'द ब्लफ' 'जजमेंट डे', 'कृष 4' और तेलुगु सिनेमा की SSMB29 शामिल हैं। अभी तक इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। प्रियंका इस समय राजामौली की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है। यह तेलुगू फिल्म है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।