Pankaj Tripathi ने मुंबई में दो नए फ्लैट खरीदे, एक अंधेरी वेस्ट में 9.98 करोड़ रुपए में बेटी आशी के साथ, दूसरा कांदिवली में पत्नी मृदुला व आशी के साथ 87 लाख में। दोनों की रजिस्ट्री इसी साल हुई। फैंस दे रहे बधाई, चर्चा में खरीदी। 

Pankaj Tripathi New Property: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्होंने जो कीमत चुकाई है, वह फिल्मों के लिए उनकी फीस से भी 3 गुना से ज्यादा है। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी ने इनमें से एक फ़्लैट पत्नी मृदुला और बेटी आशी के साथ मिलकर खरीदा है तो वहीं दूसरे फ़्लैट में वे सिर्फ आशी के साथ सह-मालिक बने हैं। रियल एस्टेट मार्केट प्लेस स्क्वायर यार्ड्स ने उनकी इस संपत्ति के रजिस्ट्रेशन का रिव्यू किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंकज त्रिपाठी ने बेटी के साथ खरीदा नया फ़्लैट

रिपोर्ट में बताया गया है कि पंकज त्रिपाठी ने बेटी आशी के साथ अंधेरी वेस्ट में एक फ़्लैट खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने 9.88 करोड़ रुपए की कीमत चुकाई है। इस फ़्लैट का कारपेट एरिया 188.22 वर्गमीटर (लगभग 2026 वर्गफीट) है। फ़्लैट के साथ उन्हें 346 वर्गफीट की बालकनी भी मिली है। इसे मिलाने के बाद फ़्लैट का कुल कारपेट एरिया 2372 वर्गफीट हो जाता है। पंकज त्रिपाठी को तीन कार पार्किंग की जगह भी फ़्लैट के साथ उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने इस फ़्लैट के लिए 59.89 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है।

इसे भी पढ़ें : OTT पर पर देखें पंकज त्रिपाठी की ये 8 जबरदस्त फ़िल्में, IMDB पर मिली धांसू रेटिंग

पत्नी-बेटी के साथ नए अपार्टमेंट के मालिक बने पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने दूसरा फ़्लैट मुंबई के कांदिवली इलाके में खरीदा है। इसकी डील उन्होंने पत्नी मृदुला और बेटी आशी के साथ मिलकर की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फ़्लैट का कारपेट एरिया 39.48 वर्ग मीटर (लगभग 425 वर्ग फीट) है। फ़्लैट के लिए उन्होंने लगभग 87 लाख रुपए की कीमत चुकाई है। साथ में 4.35 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर भी त्रिपाठी परिवार ने दिए हैं। इसी महीने उनकी इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई है। कुल मिलाकर दोनों प्रॉपर्टी के लिए पंकज और उनकी फैमिली ने तकरीबन 10.85 करोड़ रुपए रुपए चुकाए हैं, जो उनकी फिल्मों की फीस (3-4 करोड़ रुपए) के मुकाबले 3 लगभग 3 गुना है।

फिलहाल कहां रहते हैं पंकज त्रिपाठी?

पंकज त्रिपाठी अभी जिस घर में रहते हैं, वह मड आइलैंड स्थित घर रूप कथा है। यह सी-फेसिंग घर है, जो मुंबई के बाहरी इलाके है। इसके आसपास की हरियाली देख बिल्कुल गांव जैसा एहसास होता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे पर पंकज त्रिपाठी पिछली बार 'मेट्रो इन दिनों' में नज़र आए थे। जबकि OTT पर उन्हें पिछली बार 'क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर' में दिखे थे। उन्हें आगे फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' में देखा जाएगा, जो इसी साल के अंत तक या फिर अगले साल रिलीज हो सकती है।