अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दांव चला है कि अब सबकी नजरें इसके अगले कदम पर हैं। दो हफ्ते बाद फिल्म किस बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है?
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कहानी और ऑडियंस के पॉजिटिव रिएक्शंस ने इसे घरेलू और विदेशी बाजारों में शानदार कमाई दिलाई है। लेकिन रजनीकांत की 'जेलर 2' के आते ही इसके कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 509 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है। लेकिन 14वें दिन इसकी कमाई सुस्त पड़ गई।
'दृश्यम 3' का 14वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को रात 8 बजे तक लगभग 2.67 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की यह कमाई भारत में 8,573 शोज में चल रही है। इस कमाई के साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 331.42 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 397.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Collection Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' की दमदार शुरुआत! जानिए पहले दिन की कमाई
'दृश्यम 3' ने दूसरे हफ्ते में कितनी कमाई की?
फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 245.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी रही। आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपए कमाए, जबकि दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन कलेक्शन बढ़कर 26.50 करोड़ रुपए हो गया। रविवार को दसवें दिन इसने 22.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद सोमवार को कमाई घटकर 6 करोड़ रुपए रही। बारहवें दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपए और तेरहवें दिन 5.25 करोड़ रुपए और 14वें दिन 2.67 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 331.42 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
दृश्यम 3 का विदेशों में कलेक्शन कितना है?
विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पहले हफ्ते में इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 89 करोड़ रुपए रहा। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने विदेशों से क्रमशः 18.50 करोड़, 23 करोड़ और 21 करोड़ रुपए कमाए। आठवें दिन विदेशों से 6 करोड़ रुपए आए, जबकि नौवें और दसवें दिन क्रमशः 8 करोड़ और 6 करोड़ रुपए का योगदान रहा। इसके बाद ग्यारहवें और बारहवें दिन 2.50-2.50 करोड़ रुपए तथा तेरहवें दिन 1 करोड़ रुपए की कमाई बताई गई। इससे ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 115 करोड़ रुपए हो गया।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Advance Booking: 'जेलर 2' का रिलीज से पहले ही किया धमाका, बनी रजनीकांत की नं. 1 फिल्म!
भारत के 394 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन के साथ फिल्म की उस समय की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 509 करोड़ रुपए बताई गई है। 14वें दिन के ओवरसीज के आंकड़े अभी आने बाकी है, लेकिन भारत का नेट कलेक्शन मिलाने के बाद ही दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 511 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है।
दृश्यम 3 की कहानी और स्टारकास्ट में कौन-कौन है?
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ हिंदी की चर्चित सस्पेंस फ्रेंचाइजी का तीसरा और अंतिम अध्याय है। इस बार कहानी को फ्रेंचाइजी के पुराने हिस्सों से आगे बढ़ाने के लिए एक नई कथा के रूप में पेश किया गया है, जिसमें विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी का समापन होता है। फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में लौटे हैं। उनके साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव परिवार के सदस्यों की भूमिकाओं में हैं। तब्बू पूर्व आईजी मीरा देशमुख के रूप में वापसी करती हैं। राजत कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर और प्रकाश राज सरकारी वकील इंद्रजीत शेट्टी की भूमिका में नजर आते हैं।






