Jailer 2 Day 1 Box Office Report: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। तमिल वर्जन सबसे आगे है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल बढ़ा दी है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती लाइव आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन भारत में 55 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया तो वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। कमाई में तमिल वर्जन सबसे आगे रहा है, जबकि तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ वर्जन का योगदान भी ठीकठाक रहा।
जेलर 2 डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ये आंकड़े देशभर में चले 16,488 शोज से आए हैं। वहीं पहले दिन फिल्म ने विदेशों से ग्रॉस 50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसकी बदौलत पहले दिन ही ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए ग्रॉस 120.25 करोड़ रुपए कमा डाले हैं।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Advance Booking: 'जेलर 2' का रिलीज से पहले ही किया धमाका, बनी रजनीकांत की नं. 1 फिल्म!
जेलर 2 का किस भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन हुआ?
फिल्म की कमाई में तमिल वर्जन सबसे आगे है। भाषा के हिसाब से भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
- तमिल : ₹43.35 करोड़
- तेलुगु : ₹12.50 करोड़
- हिंदी : ₹3.50 करोड़
- कन्नड़ : ₹35 लाख
कुल कलेक्शन : 59.70 करोड़ रुपए
जेलर 2 तोड़ा विजय की जन नायक का ओपनिंग रिकॉर्ड
‘जेलर 2’ की शुरुआत के बाद इसकी तुलना विजय की फिल्म ‘जन नायक’ से भी की जा रही है। रिपोर्ट्स में ‘जन नायक’ का पहले दिन का कलेक्शन 77.78 करोड़ रुपए बताया गया है। यानी 'जेलर 2' ने बहुत बड़े मार्जिन से ‘जन नायकन’ के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : कितने पढ़े-लिखे हैं ‘जेलर 2’ स्टार रजनीकांत?
जेलर 2 की स्टारकास्ट और मेकर्स कौन हैं?
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। यह 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ के बाद रजनीकांत और निर्देशक की फिर से साथ आई फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिवराजकुमार, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती और एस. जे. सूर्या भी नजर आ रहे हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।




