- Home
- Entertainment
- Bollywood
- OTT पर पर देखें पंकज त्रिपाठी की ये 8 जबरदस्त फ़िल्में, IMDB पर मिली धांसू रेटिंग
OTT पर पर देखें पंकज त्रिपाठी की ये 8 जबरदस्त फ़िल्में, IMDB पर मिली धांसू रेटिंग
कॉमेडी से लेकर सीरियस तक हर रोल में फिट बैठने वाले पंकज त्रिपाठी 48 साल के हो गए हैं। 5 सितम्बर 1976 को बिहार के बेलसंड में पैदा हुए त्रिपाठी को फिल्मों में काम करते हुए 22 से ज्यादा साल हो गए हैं। ये हैं उनकी 10 सबसे शानदार फ़िल्में…

1. गैंग्स ऑफ़ वासेपुर
IMDB रेटिंग : 8.2/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
अनुराग कश्यप के निर्देशन वाली इस एपिक क्राइम ड्रामा फिल्म में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार अहम् रोल में हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने सुलतान कुरैशी का रोल निभाया है।
2.निल बटे सन्नाटा
IMDB रेटिंग : 8.2/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : जी5
अश्विनी अय्यर तिवारी इस कॉमेडी ड्रामा की डायरेक्टर हैं। स्वरा भास्कर, रिया शुक्ला, रत्ना पाठक जैसे कलाकारों के साथ पंकज त्रिपाठी की भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है।
3.मसान
IMDB रेटिंग: 8.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
नीरज घायवान ने इस सोशल ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया है, जिसमें विक्की कौशल और श्वेता तिवारी का लीड रोल है। फिल्म में ऋचा चड्ढा और रोहित सराफ जैसे कलाकारों के साथ पंकज त्रिपाठी भी दिखाई दिए हैं।
4.द ताशकंद फाइल्स
IMDB रेटिंग : 8.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : जी5
यह पोलिटिकल कांस्पीरेसी थ्रिलर फिल्म है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के सच के बारे में खोज करती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन वाली इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, श्वेता बसु प्रसाद, पल्लवी जोशी और मंदिरा बेटी जैसे कलाकारों के साथ पंकज त्रिपाठी भी नज़र आए हैं।
5.मांझी : द माउंटेन मैन
IMDB रेटिंग : 8.0/10 स्टार
OTT आर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इसमें लीड रोल में दिखे। दशरथ मांझो की इस बायोग्राफिकल फिल्म में पंकज त्रिपाठी का भी अहम् रोल था।
6.सुपर 30
IMDB रेटिंग : 7.9/10 स्टार
OTT आर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
यह पटना बेस्ड गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक है, जिसमें ऋतिक रोशन का लीड रोल है। विकास बहल निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का भी महत्वपूर्ण रोल है।
7.लूडो
IMDB रेटिंग : 7.6/10 स्टार
OTT आर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
यह ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं।
8.न्यूटन
IMDB रेटिंग : 7.6/10 स्टार
OTT आर कहां देखें : प्राइम वीडियो
इस ब्लैक कॉमेडी ड्रामा में राजकुमार राव लीड रोल में हैं और पंकज त्रिपाठी का भी महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म का निर्देशन अमित वी. मसूरकर ने किया है।