2025 का सबसे बड़ा स्टार? इन 3 फिल्मों ने भारत में कमाए 825 CR

Published : Dec 25, 2025, 07:19 PM IST

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने 2025 में ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ से कुल 824.53 करोड़ की कमाई की है। 460 करोड़ के बजट निकालने के बाद उन्होंने 364.53 करोड़ का ज़बरदस्त रिटर्न दिया है। ये साल को उनकी सक्सेस की कहानी कह रहा है।  

PREV
16

इस आर. माधवन ने अपने फैंस को जमकर एंटरटेन किया है। थिएटर और डिजिटल दुनिया दोनों ही जगहों पर कई रिलीज़ से अपने दर्शकों को इम्प्रेस किया है। वह बॉक्स ऑफिस पर 3 बड़ी फिल्मों – दे दे प्यार दे 2, केसरी चैप्टर 2, और धुरंधर का हिस्सा थे।

26

2025 की शुरुआत आर माधवन अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा, केसरी चैप्टर 2 में दिखाई दिए ते। 100 करोड़ से ज़्यादा के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल बजट का लगभग 94% रिकवर कर लिया था। हालांकि ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई थी।

36

रोमांटिक कॉमेडी सीक्वल, दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन का अहम रोल था। अजय देवगन के साथ उनकी यह फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही। koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक 135 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ़ 89.85 करोड़ रुपए की कमाई की।

46

आर माधवन अपनी एक्टिंग से क्या कर सकते हैं, ये तो धुरंधर के दर्शक बता ही रहे हैं। स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। यह पहले ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और इसे सुपर-हिट का दर्जा मिल गया है।

56

कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आर माधवन की फिल्मों का गणित कुछ इस प्रकार रहा है।

केसरी चैप्टर 2: 100 करोड़+ | 94.48 करोड़ | औसत से कम

दे दे प्यार दे 2: 135 करोड़ | 89.85 करोड़ | फ्लॉप

धुरंधर: 225 करोड़ | 640.20 करोड़ | सुपर-हिट

66

2025 में आर माधवन की 3 फिल्मों का कुल बजट 460 करोड़ रु रहा। एक ऐवरेज से कम दूसरी फ्लॉप फिल्म के बावजूद, थ्री इडियट्स एक्टर ने साल 2025 में कुल 364.53 करोड़ रुपये का रिटर्न दिया है। उनकी तीनों फिल्मों की कमाई कुल 824.53 करोड़ रुपये रही, इसमें से लागत निकालने के बाद भी बड़ा प्रॉफिट देने वाले एक्टर साबित हुए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories