बॉलीवुड की खूबसूरत भूतनी, जो एक ब्लॉकबस्टर देकर 23 साल से है लापता!

Published : Jul 14, 2025, 04:24 PM IST

एक खूबसूरत एक्ट्रेस, जो पहली फिल्म में भूतनी बनकर आई और फिर गायब हो गई। खास बात यह है कि डेब्यू फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद ना वह किसी और फिल्म में नज़र आई और ना ही लोग यह जानते हैं कि वह एक्ट्रेस अब आखिर है कहां? जानिए इस एक्ट्रेस की कहानी...

PREV
18

एक्ट्रेस, जो सालों से लाइमलाइट में नहीं

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम है मालिनी शर्मा। अब अगर लोग नाम से जानते होंगे तो समझ गए होंगे कि मालिनी शर्मा आखिर कौन हैं और वे किस फिल्म में भूतनी के रोल में नज़र आई थीं।

28

मालिनी शर्मा की पहली और इकलौती फिल्म

मालिनी शर्मा की पहली और इकलौती फिल्म है 'राज', जो 2002 में रिलीज हुई थी। डिनो मोरिया और बिपाशा बसु स्टारर इस फिल्म में मालिनी ने भूतनी मालिनी का रोल निभाया था, जो अपने एक्स- बॉयफ्रेंड आदित्य (डिनो मोरिया) और उसकी बीवी संजना (बिपाशा बसु) को अलग करने की कोशिश करती है।

38

ब्लॉकबस्टर हुई थी मालिनी शर्मा की इकलौती फिल्म 'राज'

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'राज' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म का निर्माण लगभग 5.25 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि भारत में इसकी नेट कमाई 21.46 करोड़ रुपए हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 36.63 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

48

वो फिल्म जो मालिनी शर्मा ने साइन कर छोड़ दी थी

'राज' के बाद मालिनी शर्मा ने फिल्म 'गुनाह' साइन की थी। लेकिन बताया जाता है कि शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। क्योंकि वे स्क्रीन से दूरी बनाना चाहती थीं। अमोल शेतगे के निर्देशन वाली गुनाह में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु ने अहम् रोल निभाया था।

58

मालिनी शर्मा के अन्य प्रोजेक्ट्स

मालिनी शर्मा ने दो फिल्मों 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' (2008) और 'जस्ट मैरिड' (2007) के लिए आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। उन्होंने दो टीवी शो 'C.A.T.S.' और 'हम दोनों' में भी काम किया था।

68

कई म्यूजिक वीडियोज में नज़र आई थीं मालिनी शर्मा

मालिनी शर्मा एक्ट्रेस बनने से पहले सक्सेसफुल मॉडल थीं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था, जिनमें 'सावन में लग गई आग', 'क्या सूरत है', 'रांझर' और 'कितनी अकेली' आदि शामिल है।

78

मालिनी शर्मा की असफल शादी

मालिनी शर्मा को मॉडलिंग के दौरान प्रियांशु चटर्जी से प्यार हो गया था, जो उस वक्त काफी पॉपुलर मॉडल थे। 1997 में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन यह बमुश्किल 4 साल चली। 2001 में तलाक पर यह रिश्ता ख़त्म हो गया।

88

ब्लॉकबस्टर के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री से गायब क्यों हुईं मालिनी शर्मा

बताया जाता है कि 'राज' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया। क्योंकि वे अपने तलाक से बुरी तरह टूट चुकी थीं। 'राज़' उनकी पहली और आखिरी फिल्म बनकर रह गई। अब मालिनी शर्मा कहां हैं? ये कोई भी नहीं जानता।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories