Fazilpuriya कौन हैं? जानिए असली नाम, उम्र से लेकर नेट वर्थ तक सब कुछ

Published : Jul 14, 2025, 11:07 PM ISTUpdated : Jul 15, 2025, 07:12 AM IST

पॉपुलर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर फाजिलपुरिया गोलीबारी का मामला सामने आया है। सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने गुरुग्राम में एसपीआर रोड पर फाजिलपुरिया पर गोलियां चलाईं, जिसमं वे बाल-बाल बच गए हैं। जानिए सिंगर के बारे में सबकुछ...

PREV
18

कौन हैं फाजिलपुरिया?

फाजिलपुरिया जाने-माने सिंगर हैं। वैसे तो वे हरियाणवी गायक और यूट्यूबर हैं। लेकिन बॉलीवुड में भी गाने गा चुके हैं। उन्होंने 'कपूर एंड संस' में 'कर गई चुल' और 'शादी में जरूर आना में 'पल्लो लटके' जैसे गाने गाए हैं।

28

फाजिलपुरिया का असली नाम क्या है?

फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। उनका जन्म 10 अप्रैल 1990 को गुरुग्राम के पास फाजिलपुर में हुआ था। अपने गांव के नाम को अडॉप्ट कर उन्होंने अपना स्टेज का नाम फाजिलपुरिया रखा।

38

कितने पढ़े-लिखे हैं फाजिलपुरिया?

रिपोर्ट्स की मानें तो फाजिलपुरिया ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की है। लेकिन अपनी गायकी के दम पर उन्होंने नेम और फेम कमा लिया है। इसके अलावा विवादों में अक्सर उनका नाम आता रहता है।

48

फाजिलपुरिया के खिलाफ कितने मुक़दमे दर्ज?

2023 में 'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव को जब रेव पार्टी में सांप के जहर की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था, तब उनके साथ फाजिलपुरिया का नाम भी जुड़ा था। वे एल्विश यादव के दोस्त हैं। बताया जाता है कि फाजिलपुरिया के खिलाफ एक-दो नहीं, बल्कि 251 मामले दर्ज हैं।

58

क्या शादीशुदा हैं फाजिलपुरिया?

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, फाजिलपुरिया ने अभी तक शादी नहीं की है। वे 35 साल की उम्र में भी बैचलर लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। उनका फोकस यूट्यूब और म्यूजिक इंडस्ट्री पर है।

68

इस पार्टी से चुनाव लड़ चुके फाजिलपुरिया

2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी ने उन्हें गुरुग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि, चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

78

फाजिलपुरिया के पास कितनी संपत्ति है?

फाजिलपुरिया ने लोक सभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति को लेकर हलफनामा दिया था। इसके मुताबिक़, उनके पास कुल 4.27 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 1.63 करोड़ की चल और 2.64 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।

88

फाजिलपुरिया का हालिया गोलीबारी कांड क्या है?

बताया जा रहा है कि जब फाजिलपुरिया 14 जुलाई को गुरुग्राम स्थित एसपीआर रोड से गुजर रहे थे, तब टाटा पंच में सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। हालांकि ख़तरा भांपते हुए फाजिलपुरिया ने अपनी कार की रफ़्तार बढ़ा दी और वे बाल-बाल बच गए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories