
एंटरटेनमेंट न्यूज। हिन्दी सिनेमा में सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राजेश खन्ना में कई सारी सुपरहिट फिल्मे बॉलीवुड को दीं। उनपर फिल्माए गीत आज भी लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं। राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ शादी रचाई है। हाल ही राजेश खन्ना का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ससुर राजेश खन्ना ने दामाद अक्षय के लिए कुछ कमेंट किया है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानें क्या कहा था राजेश खन्ना ने अक्षय के लिए
राजेश खन्ना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के ससुर थे। हालांकि वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अक्षय कुमार को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दिवंगत अभिनता राजेश खन्ना से जब एंकर ने कोई गाना गुगगुनाने की बात की तो बोले कि अब इस उम्र में क्या गाना गाऊं मैं, अब गाना गुनगुनाने की उम्र नहीं है मेरी। अब तक हमारे जो जमाई हैं अक्षय कुमार उनकी उम्र है गाना गाने की। वो गाते हैं अब गाने। कभी वह भूलभुलैया करता है तो हेरी करता है। सच में बहुत हेरा फेरी वाला व्यक्ति है वह।
पढ़ें पहाड़ों के बीच चौके-छक्के लगाती लड़कियों के फैन हुए आनंद महिंद्रा, शेयर किया वीडियो
ट्विंकल को बोला-थोड़ा लगाम खींच के रखना
राजेश खन्ना ने वायरल इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने अपनी बेटी ट्विंकल को अक्षय के लिए बोला कि शादी कर ली है तो थोड़ा लगाम खींच कर रखना। लेकिन इतना भी नहीं खींचना की टूट ही जाए। यह इंटरव्यू वायरल हो गया है।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो को शेयर भी किया जा रहा है। कुछ अक्षय कुमार के लिए मजाकिया अंदाज में कमेंट भी कर रहे हैं।
देखें वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।