
Rajkummar Rao IMDb Rated Movies: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 में हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। फिर पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार ने दिल्ली में थिएटर ज्वाइन किया और फिर फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में से एक्टिंग की पढ़ाई की। इसके बाद काफी स्ट्रगल करने के बाद राजकुमार राव ने 'लव सेक्स और धोखा' से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजकुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी किन फिल्मों को IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली है।
शाहिद
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को समीर गौतम सिंह ने लिखा है। फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार राव ने एक वकील शाहिद आजमी का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है।
क्वीन
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत और राजकुमार राव नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग हासिल की है।
काय पो छे
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काय पो छे' में राजकुमार राव के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध लीड रोल में थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 रेटिंग मिली थी।
ये भी पढ़ें..
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने अमाल मलिक की बुलाई GF? बिग बॉस में दिखा नया ट्विस्ट
अलीगढ़
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'अलीगढ़' में राजकुमार राव के साथ मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी, सुमित गुलाटी नजर आए थे। इसे IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
गन्ज & गुलाब्ज
गन्ज & गुलाब्ज साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें राजकुमार राव का किरदार हैरान करने वाला था। इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है।
लूडो
साल 2020 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म फिल्म 'लूडो' को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे सेलेब्स लीड रोल में हैं।इसे IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।
न्यूटन
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव,संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे एक्टर्स हैं। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसे IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।