Rajkummar Rao की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी Bhool Chuk Maaf! Top 2 है असली चुनौती

Published : Jun 02, 2025, 04:26 PM IST

राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ़' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जबरदस्त कमाई के चलते यह उनकी अब तक की तीसरी कमाऊ फिल्म बन गई है। लेकिन 'भूल चूक माफ़' के लिए असली चुनौती अब शुरू हुई है। टॉप 2 फिल्मों को इसका पछाड़ पाना मुश्किल दिख रहा है।

PREV
16

23 मई को रिलीज हुई 'भूल चूक माफ़' ने 10 दिन में भारत में नेट 60.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसे टैक्स के साथ देखें तो यह ग्रॉस 71.50 करोड़ रुपए हो गया है। कोइमोइ की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की कुल कमाई 75-80 करोड़ रुपए पहुंच सकता है। यह राजकुमार राव की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। नज़र डालिए टॉप 5 में बाकी 4 कौन-सी फ़िल्में हैं...

26

इस लिस्ट में 'श्रीकांत' पांचवें नंबर पर है। दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला की इस बायोपिक को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया था। राजकुमार राव लीड रोल में नज़र आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इसकी कमाई 49.50 करोड़ रुपए हुई थी।

36

चौथे नंबर पर 'काई पो छे' है। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध की भी अहम् भूमिका थी। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

46

लिस्ट में दूसरे नं. पर 'स्त्री' है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार नज़र आए थे। 2018 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 129.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

56

राजकुमार राव की सबसे कमाऊ फिल्म 'स्त्री 2 : सरकटे का आतंक' है। इस फिल्म का निर्देशन भी अमर कौशिक ने किया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार जैसे कलाकार नज़र आए थे। 2024 में आई इस फिल्म ने 625.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

66

नोट : 2014 में रिलीज हुई 'क्वीन' ने लगभग 61 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, इस फिल्म में कंगना रनौत का लीड रोल था और राजकुमार राव छोटे और सपोर्टिंग रोल में नज़र आए थे। इसलिए इस फिल्म को राजकुमार राव की टॉप 5  सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल नहीं किया गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories