- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो फिल्म, जिसमें Akshay Kumar-Paresh Rawal पहली बार दिखे थे साथ, BO पर ऐसा रहा था हाल
वो फिल्म, जिसमें Akshay Kumar-Paresh Rawal पहली बार दिखे थे साथ, BO पर ऐसा रहा था हाल
अक्षय कुमार और परेश रावल 'हेरा फेरी 3' की वजह से चर्चा में हैं। परेश ने फिल्म छोड़ दी है और अक्षय ने इन्हें नोटिस भेजकर 25 करोड़ का हर्जाना मांगा है। अक्षय ने हाल ही में बताया कि वे परेश के साथ 32 साल से काम कर रहे हैं। यह थी उनकी पहली मूवी…

अक्षय कुमार और परेश रावल ने पहली बार जिस फिल्म में काम किया था, उसका टाइटल है 'दिल की बाजी'। यह फिल्म 7 मई 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म 'बलिदान' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी।
अनिल गांगुली ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और डायरेक्टर के तौर पर यह उनकी दूसरी आखिरी हिंदी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने सिर्फ एक हिंदी फिल्म 'अंगारा' डायरेक्ट की, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती की अहम् भूमिका थी।
'दिल की बाजी' में अक्षय कुमार और परेश रावल के अलावा अविनाश वधावन, आयशा जुल्का, फरहीन, अनुपम खेर, नवीन निश्छल और अंजू महेन्द्रू जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई थी।
'दिल की बाजी' में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है और अविनाश वधावन भी हीरो की भूमिका में थे। परेश रावल ने इस फिल्म में परेश रावल ने विलेन भोगीलाल का रोल निभाया था।
'दिल की बाजी' की कहानी की बात करें तो यह दो युवाओं अजय और विजय के बारे में हैं, जो एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन होते हैं। हालांकि, बाद में दोनों को पता चलता है कि वे सौतेले भाई हैं। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के प्रति नज़रिया बदल जाता है।
'दिल की बाजी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। या यूं कहें कि फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। बताया जाता है कि 1.78 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।