Rajkummar Rao vs Ayushmann Khurrana: कमाई, अवार्ड, हिट फिल्में, कौन निकला आगे

Published : May 22, 2025, 07:05 AM ISTUpdated : May 22, 2025, 07:16 AM IST

राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना, दोनों ही बॉलीवुड के चहेते कलाकार हैं। लेकिन कमाई और हिट फिल्मों के मामले में कौन आगे है? जानिए इस दिलचस्प तुलना में।

PREV
110

राजकुमार राव की भूल चूक माफ 23 मई को रिलीज के लिए तैयार है। यहां हम उनके कॉम्पिटिटर आय़ुष्मान खुराना के साथ करियर और नेट वर्थ कम्पेयर कर रहे हैं।

210

राजकुमार राव ने साल 2010 में लव सेक्स और धोखा मूवी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसे दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था।

310

राजकुमार राव की हिट फिल्में: स्त्री, क्वीन,काय पो छे, मिस्टर एंड मिसेज माही, श्रीकांत शामिल हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में स्त्री 2 शामिल है। sacnilk.com के मुताबिक, इसने 596.62 करोड़ का कलेक्शन किया है।

410

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, राजकुमार राव एक मूवी के लिए 6 से 8 करोड़ की फीस वसूलते हैं। उनकी नेट वर्थ 80 से 90 करोड़ के बीच है।

510

पुरस्कार: राजकुमार को शाहिद के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 'काय पो छे'  के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है। उन्हें चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

610

आयुष्मान खुराना मल्टी टेलेटेड हैं। फिल्मों में आने से पहले आरजे रहे, इसके बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा। एमटीवी रोडीज का दूसरे सीज़न के विनर बने। इसके बाद उन्होंने एंकरिंग करियर की शुरुआत की। 

710

आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली फिल्म ही हिट हो गई, इसके बाद उनकी गाड़ी चल निकली।

810

हिट फिल्में: आयुष्मान खुराना की विक्की डोनर (2012), दम लगा के हईशा (2015), बधाई हो (2018) अंधाधुन (2018) बरेली की बर्फी (2017), ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2 हिट मूवी हैं।

910

CNBC TV 18 की साल 2023 की रिपोर्ट में आयुष्मान खुराना की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये बताई गई है। उनकी मौजूदा ने नेट वर्थ 90 से 10 करोड़ हो सकती है। इसकी कोई ऑफीशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

1010

आयुष्मान को विक्की डोनर के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। "पानी दा रंग" सॉनग के लिए उन्होंने फिल्मफेयर का बेस्ट सिंगर अवार्ड जीता है।
राजकुमार राव और आय़ुष्मान खुराना की संपत्ति करीब- करीब बराबरा है। स्त्री  मूवी एक्टर अवार्ड के मामले में  ड्रीम गर्ल मूवी एक्टर से कहीं आगे हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories