कितने अमीर हैं RAMAYAN के पहले पार्ट के ये 9 स्टार्स, आखिर कौन है सबसे रईस?

Published : Jul 07, 2025, 06:00 AM IST

Ramayana Star Cast Net Worth: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का जब से पहला प्रोमो रिवील हुआ है, तभी से फिल्म लाइमलाइट में बनी हुई है। इसी बीच आपको फिल्म के पहले पार्ट की स्टार कास्ट की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PREV
110

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को लेकर मार्केट में काफी बज देखने को मिल रहा है। फिल्म का पहला प्रोमो देखने के बाद फैन्स मूवी देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। आइए, इसी बीच आपको फिल्म की स्टारकास्ट की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं।

210

9. फिल्म रामायण में इंदिरा कृष्णन कौशल्या का रोल प्ले कर रही हैं। टीवी शो और फिल्मों में काम करने वाली इंदिरा की प्रॉपर्टी की बात करें तो करीब 8.83 करोड़ की मालकिन हैं।

310

8. फिल्म रामायण में राम के पिता दशरथ का रोल अरुण गोविल कर रहे हैं। वैसे, ये बात तो सभी जानते हैं कि अरुण खुद टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभा चुके हैं। बता दें कि उनके पास 3.19 करोड़ की संपत्ति की है।

410

7. रकुल प्रीत सिंह भी नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा है। फिल्म में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। बात उनकी प्रॉपर्टी की करें तो उनके पास 49 करोड़ की संपत्ति है।

510

6. मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण में साई पल्लवी सीता का रोल प्ले कर रही हैं। बता दें कि साई साउथ फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

610

5. फिल्म रामायण का हिस्सा लारा दत्ता भी है। वैसे, लारा अब फिल्मों में कम ही नजर आती है। वहीं, खबरों की मानें तो उनके पास करीब 53 करोड़ की संपत्ति है।

710

4. केजीएफ जैसी फिल्मों से सुपरस्टार बने साउथ एक्टर यश भी रामायण का हिस्सा हैं। वे फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश के पास 60 करोड़ की संपत्ति है।

810

3. नितेश तिवारी की रामायण में लक्ष्मण का रोल टीवी एक्टर रवि दुबे कर रहे हैं। बात रवि की संपत्ति की करें तो वे तकरीबन 67.47 करोड़ के मालिक हैं।

910

2. फिल्म रामायण में सनी देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि वे रामायण में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी के पास 120 करोड़ की संपत्ति है।

1010

1.  डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर का रोल सबसे खास है। फिल्म में वे राम का किरदार निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो रणबीर के पास 345 करोड़ की संपत्ति है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories