बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 40 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह आज की तारीख में सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। जानिए उनकी पढ़ाई, पहली सैलरी, करियर, करियर और अपकमिंग फिल्मों के बारे में…
रणवीर सिंह जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ। उनका असली नाम रणवीर सिंह भवनानी है। वे सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा-दादी बंटवारे के वक्त परिवार के साथ कराची (पाकिस्तान) से मुंबई आए थे। रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी बिजनेसमैन हैं।
26
रणवीर सिंह ने कितनी पढ़ाई की है?
रणवीर सिंह ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई मुंबई की लर्नर्स एकेडमी से की है। हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए रणवीर सिंह एच. आर. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स गए। यूएस के ब्लूमिंगटन स्थित इंडियाना यूनिवर्सिटी से रणवीर सिंह ने लीकम्युनिकेशन में बीए किया। इसी दौरान उन्होंने थिएटर किए और एक्टिंग क्लासेस भी लीं।
36
रणवीर सिंह के करियर की शुरुआत कैसे हुई थी?
बताया जाता है कि रणवीर सिंह ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत कॉपीराइटर के तौर पर की थी। उन्होंने इस दौरान कुछ बड़ी एड एजेंसियों के लिए कॉपीराइटिंग का काम किया था। बाद में उनका रुझान फिल्मों की और ओर हुआ।
रणवीर सिंह की फिल्मों में एंट्री डायरेक्ट एक्टर के तौर पर नहीं हुई थी। बताया जाता है कि वे असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर फिल्म इंडस्ट्री में आए थे और 'बंटी और बबली' जैसी फिल्मों में उन्होंने पहले काम किया था। 2010 में यशराज फिल्म्स की मूवी 'बैंड बाजा बारात' से उन्होंने बतौर एक्टर फिल्मों में कदम रखा, जिसमें अनुष्का शर्मा उनकी हीरोइन थीं।
56
रणवीर सिंह की पहली सैलरी कितनी थी?
अगर फिल्मों की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि रणवीर सिंह को पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने के लिए 11 हजार रुपए मिले थे। हालांकि, आज की तारीख में वे 30 करोड़ से लेकर 50 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
66
रणवीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्में?
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में 'धुरंधर' शामिल है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होगी। रणवीर सिंह को इसके अलावा फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही 'डॉन 3' में भी देखा जाएगा, जो 2026 में थिएटर्स में दस्तक दे सकती है।