
ranbir kapoor aamir khan dream 11 ad : देश में क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्रिटी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इन दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग भी नजर आती है। टीवी ऐड में तो अक्सर ये साथ नजर आते हैं। लेकिन इस बार तो एक साथ रणबीर कपूर और सुपरस्टार आमिर खान के साथ-साथ रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन, जैकी श्रॉफ सहित भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटरों का सोशल मीडिया पर न्यू ड्रीम 11 ऐड शेयर किया है।
वीडियो की शुरुआत ऋषभ पंत द्वारा आमिर से रणबीर कपूर से ऑटोग्राफ मांगने से होती है। आमिर खान फिर रणबीर कपूर के पास जाते हैं और ऋषभ पंत के सामने उनकी तारीफ करते हैं, हालांकि, वह उन्हें रणबीर सिंह कहकर मिलाते हैं। इससे रणबीर भड़क जाते हैं और इसके बाद फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के बीच मनमुटाव बढ़ जाता है।
इस ऐड को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। नितेश इससे पहले आमिर को 2016 की स्पोर्ट्स ड्रामा दंगल को निर्देशित कर चुके हैं, इसने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। बाहुबली, आरआरआर, पुष्पा 2 भी इसका रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई है। इस फिल्म में जायरा वसीम, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, साक्षी तंवर और अपारशक्ति खुराना भी थे। नितेश तिवारी रणबीर कपूर के लीड रोल वाली पौराणिक महाकाव्य रामायण को भी डायरेक्ट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।