
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय दुबई में वेकेशन मनाने के लिए निकले हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। इस बीच आलिया और रणबीर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें कपल एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहा है। अब इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दुबई पहुंचने के बाद दोनों ने रोमांटिक डिनर डेट एन्जॉय किया।
ट्विनिंग करते नजर आए आलिया-रणबीर
आलिया के एक फैन पेज ने इन फोटोज को शेयर किया, जिसमें आलिया और रणबीर एक फैन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में आलिया और रणबीर ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां आलिया भट्ट ब्लैक मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणबीर शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दुबई में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।’
फैंस को पसंद आ रही आलिया की सादगी
अब इस फोटो को देखने के बाद फैंस आलिया-रणबीर पर प्यार बरसा रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आलिया की सादगी बहुत अच्छी लग रही है।' आपको बता दें आलिया और रणबीर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से बहुत बिजी चल रहे थे और एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। इस वजह से उन्होंने एक छोटी सी वेकेशन पर जाने का प्लान किया।
शादी के पहले आलिया-रणबीर ने 5 साल तक एक-दूसरे को किया था डेट
रणबीर और आलिया की 2017 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने पिछले साल यानी 2022 में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।