
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला टीजर रिलीज किया था, जिसमें सनी देओल तारी सिंह से के रोल में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन इसमें सकीना उर्फ अमीषा पटेल गायब रहीं, जिससे फैंस काफी उदास हो गए।
जल्द रिलीज होगा 'गदर 2' का दूसरा टीजर
इस बीच खबर आ रही है कि 'गदर 2' का दूसरा टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 'गदर 2' का दूसरा टीजर बहुत जल्द मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। इस टीजर में सनी देओल और अमीषा पटेल अपने-अपने किरदारों में दिखाई देंगे। इसके साथ ही सूत्र ने यह भी बताया कि 'उड़ जा काले कांवा' गाना एक बार फिल्म में दिखाया जाएगा और तारा-सकीना दोनों के पोस्टर भी जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे।
सूत्र ने किए फिल्म से जुड़े कई खुलासे
'गदर 2' के पहले टीजर में सनी देओल बने तारा सिंह अपने परिवार के लिए पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन टीजर के आखिरी में वो एक कब्र के पास बैठे रहते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगते हैं कि फिल्म में सकीना मर जाती है। लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्र का दावा है कि तारा सिंह, सकीना की कब्र के पास नहीं बैठे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
22 साल बाद आ रहा फिल्म का दूसरा पार्ट
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, 'गदर' का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अमरीश पुरी, ओम पुरी और लिलेट दुबे भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। अब 11 अगस्त को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। अब देखना खास होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को पसंद आता है या नहीं।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।