Published : Jul 05, 2025, 05:13 PM ISTUpdated : Jul 05, 2025, 05:22 PM IST
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम् ' की पहली झलक सामने आ चुकी है। नितेश तिवारी के निर्देर्शन में बन रही इस फिल्म को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। वैसे आने वाले समय में कई महंगी फ़िल्में आ रही हैं। जानिए ऐसी 9 फिल्मों के बारे में…
नमित मल्होत्रा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल और यश का अहम् रोल है। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म के पहले पार्ट पर 900 करोड़ रुपए और दूसरे पार्ट पर 700 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। दोनों पार्ट्स क्रमशः 2026 और 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
29
2. SSMB29
बजट : 1000 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल निभा रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा लीड हीरोइन के तौर पर दिखाई देंगी। फिल्म का फाइनल टाइटल और रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
39
3.AA22XA6
बजट : 800 करोड़ रुपए
एटली कुमार इस फिल्म में पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगे। यह अल्लू अर्जुन के करियर की 22वीं और डायरेक्टर के तौर पर एटली कुमार की छठी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण इस मूवी में अल्लू अर्जुन के अपोजिट नज़र आएंगी।
प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर इस फिल्म का ऐलान हो चुका है। यह 2024 में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' की सीक्वल होगी। नाग अश्विन इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। पहले पार्ट का निर्माण लगभग 600 करोड़ रुपए में हुआ था। यानी फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट 1300 करोड़ के आसपास पहुंच रहा है।
59
5.पुष्पा 3 : द रेम्पेज
बजट : 500 करोड़ रुपए (एस्टीमेटेड)
'पुष्पा 1 : राइज' और 'पुष्पा 2 : द रूल' के बाद डायरेक्टर सुकुमार अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म का तीसरा पार्ट ला रहे हैं। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' के एंड क्रेडिट में फिल्म का ऐलान किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।
69
6.ब्रह्मास्त्र पार्ट 2
बजट : 500 करोड़ रुपए
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के बार में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम् रोल में दिख सकते हैं।
79
7.जन नायगन
बजट : 400 करोड़ रुपए
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वे फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे। एच. विनोद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पूजा हेगड़े और बोबी देओल जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
89
8. द राजा साब
बजट : 400 करोड़ रुपए
मारुति ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है और प्रभास इसमें लीड रोल में नज़र आएंगे। 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त और मालविका मोहनन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।
99
9. विक्रम 2
बजट : 400 करोड़ रुपए
डायरेक्टर लोकेश कनगराज इस फिल्म का ऐलान कर चुके हैं। एक बार फिर कमल हासन इसमें लीड रोल के तौर पर दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन इसमें कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहाद फाजिल जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।