835 Cr की Ramayana में कौन सबसे महंगा, जानिए 7 Stars की फीस

Published : May 06, 2025, 12:54 PM ISTUpdated : May 06, 2025, 02:13 PM IST

रामायण फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी तक, जानिए फिल्म की स्टार कास्ट की फीस कितनी है।

PREV
18
टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी

नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का हाल ही में टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को हाल ही में सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। यह फिल्म 835 करोड़ में बन रही बै। हालांकि, अब ये कब रिलीज होगा इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में आइए पहले जानते हैं फिल्म की स्टार कास्ट फीस.…

28
रणबीर कपूर

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के पहले पार्ट के लिए रणबीर कपूर 75 करोड़ रुपए वसूल रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि उन्हें तीनों पार्ट के लिए 225 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

38
यश

सुपरस्टार यश फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इसके लिए वो उन्हें 50 करोड़ फीस मिली है। वहीं तीनों पार्ट के लिए उन्हें 150 करोड़ रुपए फीस मिली है।

48
सनी देओल

वहीं इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक इसके लिए उन्हें 20 करोड़ रुपए मिलेंगे।

58
साई पल्लवी

वहीं नितेश तिवारी की 'रामायण' में साई पल्लवी सीता माता का रोल निभा रही हैं। इसके लिए उन्हें 3 करोड़ रुपए फीस मिल रही है। वहीं तीन पार्ट के लिए उन्हें 6 करोड़ मिल रहे हैं।

68
रवि दुबे

रवि दुबे 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं। इसके लिए वो 2-4 करोड़ रुपए के बीच वसूल रहे हैं।

78
रकुल प्रीत सिंह

इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका में नजर आएंगी। इसके लिए उन्हें 1-2 करोड़ रुपए के बीच मिल रहे हैं।

88
कुणाल कपूर

फिल्म 'रामायण' में कुणाल कपूर भगवान इंद्र का रोल निभाएंगे। इसके लिए उन्हें भी करोड़ों में फीस मिल रही है।

Read more Photos on

Recommended Stories