Ranbir Kapoor के 4 अपकमिंग सीक्वल, एक का चौथा तो दो के आ रहे 2-2 पार्ट

Published : Jun 03, 2025, 12:55 PM IST

रणबीर कपूर की नई फिल्म पर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें यशराज फिल्म की अगली फिल्म 'धूम 4' की कहानी रणबीर कपूर को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है। वैसे रणबीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट देखें तो इसमें ज्यादातर सीक्वल मूवीज ही हैं। डालिए नज़र…

PREV
15

धूम 4

रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म अप्रैल 2026 तक फ्लोर पर आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे, जो पहले रणबीर के साथ 'वेकअप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा बना चुके हैं। यह ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म होगी। 

25

एनिमल पार्क

रणबीर कपूर 2023 में ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' में नज़र आए थे। फिल्म के एंड क्रेडिट में इसके अगले पार्ट 'एनिमल पार्क' का अनाउंसमेंट कर दिया था। पहले पार्ट की तरह संदीप रेड्डी वांगा ही इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे। माना जा रहा है कि बॉबी देओल एक बार फिर इस फिल्म में बतौर विलेन नज़र आएंगे।

35

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 : देव और ब्रह्मास्त्र पार्ट 3

यह डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म है, जिसका निर्माण करन जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कर रहे हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा' की सीक्वल है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी नज़र आ सकते हैं। 'ब्रहास्त्र' फ्रेंचाइजी तीन पार्ट्स में प्लान की गई थी। इसका पहला पार्ट रिलीज हो चुका है। दूसरे पर काम जारी है। इसके बाद तीसरा पार्ट लाया जाएगा। हालांकि, अभी तक इससे जुड़ी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।

45

रामायण पार्ट 1 & पार्ट 2

डायरेक्टर नितेश तिवारी पौराणिक ग्रंथ 'रामायण' पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दिवाली और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

55

रणबीर कपूर की अन्य अपकमिंग फिल्म

सीक्वल्स के अलावा रणबीर कपूर के पास एक अन्य फिल्म 'लव एन वॉर' भी है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल की भी अहम् भूमिका होगी।

Read more Photos on

Recommended Stories