कौन है रणवीर सिंह की पहली हीरोइन, अब कहां है और क्या कर रही हसीना?

Published : Jul 06, 2025, 10:04 AM IST

Ranveer Singh First Actress: रणवीर सिंह 40 साल के हो गए हैं। 1985 में मुंबई में जन्मे रणवीर कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे है। बर्थडे के मौके पर आपको रणवीर की पहली हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालों से फिल्मों से दूर हैं। 

PREV
16

रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था।

26

बात रणवीर सिंह की पहली हीरोइन की करें तो वो है अनुष्का शर्मा। फिल्म बैंड बाजा बारात रणवीर की पहली और अनुष्का की तीसरी मूवी थी। इससे पहले अनुष्का ने शाहरुख खान ने साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था।

36

फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी पसंद की गई। 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 33.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा थे। इस फिल्म का तमिल में आह कल्याणम नाम से रीमेक बना था।

46

अब बात करते है अनुष्का शर्मा की। अनुष्का ने अपने ने 2008 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी हिट रही थी। अनुष्का कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही, लेकिन अपने दम पर कोई हिट नहीं करा पाई।

56

अनुष्का शर्मा ने बदमाश कंपनी, पटियाला हाउस, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, जब तक है जान, पीके, एनएच 10, बॉम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम किया।

66

अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके बाद वे अपनी फैमिली और बच्चों में बिजी गई हो गईं। अनुष्का की एक फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस अभी भी रिलीज नहीं हुई है। बता दें कि अनुष्का ने काफी समय से कौई फिल्म साइन नहीं है। खबरों की मानें तो अब वे एक्टिंग करने के मूड में नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories