रणवीर सिंह इन 6 रिजेक्ट फिल्मों में काम कर बने स्टार, एक को छोड़ सभी ने कूटे खूब नोट

Published : Jul 06, 2025, 07:53 AM ISTUpdated : Jul 06, 2025, 10:32 AM IST

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह 40 साल के हो गए है। उनका जन्म 1985 में मुंबई में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि रणवीर ने दूसरे स्टार्स की रिजेक्ट की कौन सी फिल्मों में काम किया और स्टार बन गए। 

PREV
17

रणवीर सिंह ने अपने करियर में ज्यादातर उन फिल्मों में काम किया, जो दूसरे स्टार्स द्वारा रिजेक्ट की गई थी। हालांकि, इन फिल्मों में काम कर वे स्टार बन गए। उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर रही। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

27

1. रणवीर सिंह ने 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था। ये फिल्म पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने काम करने से मना कर दिया। 15 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33.3 करोड़ का कलेक्शन किया था।

37

2. 2013 में आई फिल्म राम लीला के लिए मेकर्स की पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे। हालांकि, उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया और मूवी रणवीर सिंह को झोली आ गिरी। 88 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 201.4 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया। फिल्म सुपरहिट रही।

47

3. 2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि, रणबीर को मूवी पसंद नहीं आई और उन्होंने मना कर दिया। फिर रणवीर सिंह ने इसमें काम किया। 55 करोड़ के बजट में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का बिजनेस किया था।

57

4. फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए मेकर्स की पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे। दूसरी मूवीज में बिजी होने के कारण उन्होंने काम करने से मना कर दिया। फिर रणवीर सिंह ने फिल्म में काम किया। 145 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 356.2 करोड़ की कमाई की थी।

67

5. 2016 में आई फिल्म बेफिक्रे में पहले रणबीर कपूर को लिया जाना था, लेकिन वे मूवी करने राजी नहीं हुए। फिर रणवीर सिंह की फिल्म में एंट्री हुई। 70 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 103 करोड़ की कमाई की। फिल्म फ्लॉप रही थी।

77

6. रणबीर कपूर के साथ मेकर्स फिल्म गली ब्वॉय बनाना चाहते थे। रणबीर किसी कारण फिल्म नहीं कर पाए। फिर रणवीर सिंह ने फिल्म की। फिल्म हिट रही। 2019 में आई इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट बनाया था और इसने 238.16 करोड़ का कारोबार किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories