रणवीर सिंह ने इन 5 फिल्मों को किया रिजेक्ट, जानें कौन सी हैं वो

Published : Dec 24, 2025, 04:56 PM IST

रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया। वहीं अब इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम शामिल हो गया है।.

PREV
15
डॉन 3

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को फरहान अख्तर की फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। उन्होंने भी हामी भर दी थी, लेकिन फिर रणवीर सिंह ने इसमें काम करने से इनकार कर दिया।

25
एनिमल

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में मेकर्स की पहली पसंद रणवीर सिंह थे, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

35
कबीर सिंह

शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' पहले रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी, लेकिन रणवीर ने इसे मना कर दिया। उनके ऐसा करने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

45
सैम बहादुर

मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया था, लेकिन वो 83 की शूटिंग में बिजी थी। इस वजह से उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया। यह हिट फिल्म थी।

55
लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में मेकर्स रणवीर कपूर से पहले रणवीर सिंह को लेना चाहते थे, लेकिन रणवीर ने इसमें काम करने से मना कर दिया। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories