Air India की फ्लाइट से लंदन जा रही थी एक्ट्रेस, हो गई ऐसी हालत

Published : Jul 06, 2025, 07:29 PM ISTUpdated : Jul 06, 2025, 07:30 PM IST
rashi khanna

सार

एयर इंडिया के हाल ही में क्रेश हुए विमान के बाद, राशि खन्ना ने  फ्लाइट के दौरान बढ़ती चिंता के बारे में  बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि हवाई यात्रा की  सेफ्टी को लेकर अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।

Rashi Khanna Shares Flight Anxiety :  राशि खन्ना ने कहा कि एयर इंडिया दुर्घटना के बाद वह फ्लाइट में बैठते ही चिंता में डूब जाती हैं। उन्होंने कहा कि 'ऐसा लगता है जैसे आप अपनी सांस रोक रहे हैं'। रविवार को, राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर हवाई अड्डे से कई तस्वीरें शेयर कीं, जब वह उड़ान भरने के लिए तैयार थीं।

मद्रास कैफे एक्ट्रेस राशि खन्ना का कहना है कि लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 के अहमदाबाद में क्रेश होने के बाद से ही वह एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठने से डरने लगी हैं। वे क्रेश के बाद विमान में यात्रा की चिंता से जूझ रही हैं, दरअसल अब कई लोगों के मन में हवाई यात्रा में सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

राशि खन्ना ने यात्रा की चिंता का खुलासा किया

रविवार को राशि ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट से कई तस्वीरें शेयर कीं, साबरमती एक्सप्रेस एक्ट्रेस ने इसके साथ लंबा मैसेज देते हुए कहा-

“दुनिया में बहुत अशांति है… हर उड़ान अब भारी लगती है - सिर्फ़ आसमान की वजह से नहीं, बल्कि उन सुर्खियों की वजह से जो हम अपने साथ लेकर चलते हैं।

राशि ने आगे कहा, “ पहले यात्रा करने की जल्दी होती थी, हम लोग इसके लिए भागते रहते थे। लेकिन हाल के प्लेन क्रेश के बाद ऐसा लगता है कि आप अपनी सांस रोक रहे हैं। क्या किसी और को भी यात्रा की चिंता हो रही है?”

 

राशि खन्ना को मिली ईश्वर पर भरोसा करने की सलाह

जैसे ही राशि ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक ने लिखा, "भगवान भोलेनाथ आपको लाइफ में इन तमाम बाधाओं का सामना करने के लिए ताकत दें। दूसरे ने लिखा- ईश्वर आपको इन तमाम चिंताओं से निपटने की ताकत दें। एक अन्य ने शेयर किया, "प्लीज चिंतित या बेचैन न हों @राशिखन्ना। आपके अच्छे कर्म, भगवान शिव जी जिनकी आप प्रार्थना करते हैं, और आपके शुभचिंतकों- जैसे आपके परिवार, दोस्तों और मेरी प्रार्थनाएं हमेशा आपके साथ हैं! जय भोलेनाथ।"

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा
Border 2 Day 15 Collection: सनी देओल की फिल्म को झटका? तीसरे शुक्रवार की कमाई ने बढ़ाई टेंशन