रवीना टंडन को पद्मश्री मिलने पर बेटी राशा ने लिखा ऐसा पोस्ट जो हो रहा वायरल

Published : Apr 08, 2023, 01:16 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस खास मौके पर उनकी बेटी राशा ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें बधाई दी है।

PREV
15

राशा ने लिखा, 'पद्मश्री पुरस्कार, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। मां यह आपके लिए कितना अच्छा साल रहा है। आप कहती रहती हैं कि यह सब नाना कर रहे हैं।'

25

'हां ये सच है वो आज भी सब कुछ हासिल करने में आपकी मदद कर रहे हैं। इस बात में मुझे कोई शक नहीं है, लेकिन इसमें आपका पूरा हार्ड वर्क भी भी है।'

35

'आपको जो सफलता, प्यार और सम्मान मिल रहा है, आप उन सारी चीजों को डिजर्व करती हैं। आपको और आपके काम को हमारी सोसाइटी के सबसे सम्मानित लोगों के सामने सम्मानित होते हुए देखकर, मैं गर्व से फूली नहीं समा रही हूं।'

45

'ये आपकी जीत है। आपका यह स्वभाव और दयालुता रणबीर और मुझे हार्ड वर्क करने के लिए प्रेरित करता है। आपकी सीमा आकाश है। यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती कि आप आगे क्या करने वाली हैं।'

Recommended Stories