Republic Day 2023 : देशभक्ति के ये गाने भर देंगे जोश, देखें टॉप 10 लिस्ट

Published : Jan 26, 2023, 08:00 AM IST
indian republic day parade 2021

सार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सांग्स  हैं जो मन में देशप्रेम की भावना जगाते हैं। ये 10 गाने निश्चित ही अपने देश के प्रति प्यार और समर्पण दिखाने वाले  गीत हैं । देखें और महसूस करें…

एंटरटेनमेंट डेस्क । भारत आज यानि 26 जनवरी को अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । 1950 को आज के दिन देश का पूर्ण रुप से संविधान लागू हुआ था । स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन ऐसा मौका है जब बच्चों से बुजुर्गों के मन में देशभक्ति का ज्वार उठता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई गाने हैं जो मन में देशप्रेम की भावना जगाते हैं। ये दस गाने निश्चित ही आपको अपने देश के प्रति प्यार और समर्पण दिखाने वाले साबित हो रहे हैं।

सिकंदर ए आजम फिल्म का गीत जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा आज भी लोगों का फेवरेट सांग है।

फिल्म - सिकंदर ए आजम

गायक - मोहम्मद रफ़ी

संगीतकार- हंसराज बहल

गीतकार - राजेंद्र कृष्ण

 

दिलीप कुमार, वैजयंती माला अभिनीत नया दौर फिल्म का सांग ये देश है वीर जवानों का वैसे तो शादी- पार्टियों का फेवरेट सांग है।

फिल्म - नया दौर

गायक - मोहम्मद रफी

संगीतकार - ओ. पी. नय्यर

गीतकार - साहिर लुधियानवी

 

 

दिलीप कुमार, नूतन, जैकी श्राफ, अनिल कपूर स्टारर कर्मा फिल्म का गाना दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए भी देशभक्ति की जज़्बा जगा देता है।

फिल्म - कर्मा

गायक - कविता कृष्णमूर्ति, मोहम्मद अजीज

संगीतकार - लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गीतकार - आनंद बक्शी

 

हम हिन्दुस्तानी फिल्म का गाना, जिसमें उषा खन्ना ने संगीत दिया था, इस सांग के बोल हैं, छोड़ो की बातें कल की बात पुरानी, आज भी बहुत सुना जाता है।

फिल्म - हम हिन्दुस्तानी

गायक - मुकेश

संगीतकार- ऊषा खन्ना

गीतकार - प्रेम धवन

 

हकीकत फिल्म का गाना, कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों सांग भी बेहद पसंद किया जाता है।

फिल्म - हकीकत

गायक - मोहम्मद रफ़ी

संगीतकार - मदन मोहन

गीतकार - कैफ़ी आज़मी

लता मंगेशकर का गाया ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आंख में भर लो पानी, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला गीत रहा है। इसे सुनकर आज भी लोगों की आंखें भर आती हैं।

गायक - लता मंगेशकर

संगीतकार - सी. रामचंद्र

गीतकार - कवि प्रदीप

पूरब और पश्चिम फिल्म का गाना, है प्रीत जहां की रीत सदा मनोज कुमार के सदाबहार नगमों में शुमार किया जाता है ।

फिल्म - पूरब और पश्चिम

गायक - महेंद्र कपूर

संगीतकार - कल्याणजी-आनंदजी

गीतकार- इन्दीवर

काबुलीवाला फिल्म का गीत ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन, में मन्ना डे की आवाज़ बरबस ही किसी का ध्यान खींचने की क्षमता रखती है।

फिल्म - काबुलीवाला

गायक - मन्ना डे

संगीतकार- सलिल चौधरी

गीतकार - प्रेम धवन

 

शहीद मूवी का सांग मेरा रंग दे बसंती चोला डासिंग सांग है जो छात्रों को परफॉरमेंस के लिए फेवरेट लिस्ट में शुमार किया जाता है।

फिल्म - शहीद

गायक - मुकेश, महेंद्र कपूर, राजेंद्र मेहता

संगीतकार - प्रेम धवन

गीतकार- प्रेम धवन

 

उपकार मूवी का मेरे देश की धरती सांग ऑल टाइम फेवरेट है। महेन्द्र कपूर की आवाज में ये गाना सदाबहार बना हुआ है।

फिल्म- उपकार

गायक -महेन्द्र कपूर

संगीतकार- कल्याणजी-आनंदजी

गीतकार-इन्दीवर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'Border 2' 500 CR क्लब से कितनी दूर? India-Pak मैच के बीच सनी देओल की फिल्म ने की बंपर कमाई
Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में कैसी है राजपाल यादव की हालत, पत्नी राधा ने किया खुलासा