Rhea Chakraborty बनना चाहती थीं सुशांत सिंह राजपूत के बच्चे की मां, खुद कर चुकीं खुलासा

Published : Jul 01, 2025, 01:24 PM IST

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती 33 साल की हो गई हैं। 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में पैदा हुईं रिया का SSR से रिश्ता ऐसा था कि वे उनके बच्चे की मां तक बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने खुद एक बातचीत में ऐसा कहा था।

PREV
17

सुशांत सिंह राजपूत के साथ कैसा था रिया चक्रवर्ती का रिश्ता?

रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे के लिए जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत संग अपने रिश्ते की गहराई पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वे आमतौर पर शादी के बारे में बात नहीं करते थे, बल्कि वे मजाकिया लहजे में अक्सर सुशांत से कहती थीं कि वे उनसे छोटा सुशी चाहती हैं। रिया सुशांत को प्यार से सुशी कहा करती थीं।

27

सुशांत सिंह राजपूत के बच्चे की मां बनना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती?

रिया ने इंटरव्यू में कहा था, "हमने शादी के बारे में कभी फॉर्मल बातचीत नहीं की। लेकिन मैं उनसे कहती थी कि मुझे छोटा सुशांत चाहिए..कोई ऐसा, जो उनके जैसा दिखे। एक छोटा सुशी। यह हमारे बीच का आंतरिक जोक बन गया था। इससे आप समझ सकते हैं कि हमारे बीच का रिश्ता कैसा था।"

37

कब शुरू हुआ था सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का रिश्ता?

बकौल रिया, "हम काफी सालों से दोस्त थे। हम 2013 में YRF (यशराज फिल्म्स) के जिम में पहली बार मिले थे। अप्रैल 2019 में हम रोहिणी अय्यर की पार्टी में मिले थे। उसने कहा था कि उसे मुझसे प्यार हो गया। लेकिन मैंने कुछ दिन मांगे थे। मुझे नहीं पता था कि वह 'आई लव यू' मुझे इतना महंगा पड़ेगा।"

47

पहली बार कब आई सुशांत और रिया के अफेयर की खबर?

अप्रैल 2019 में सुशांत और रिया के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। दोनों को कई बार विदेशों में छुट्टियां मनाते देखा गया था। दिसंबर 2015 में दोनों बांद्रा में लिव-इन रिलेशनशिप रहने लगे थे। कुछ महीने सब कुछ ठीक चला और फिर सुशांत कथिततौर पर डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ से जूझने लगे।

57

क्या रिया चक्रवर्ती अंतिम समय में करा रही थीं SSR का इलाज?

जनवरी-जून 2020 के बीच का समय रिया और सुशांत के रिश्ते के लिए सबसे बेहद बुरा रहा। कथिततौर पर सुशांत मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लगातार डॉक्टर्स से सलाह ले रहे थे और रिया उनके इलाज में उनकी मदद कर रही थीं।

67

क्या सुशांत सिंह राजपूत को छोड़कर चली गई थीं रिया चक्रवर्ती?

रिपोर्ट्स की मानें तो 8 जून 2020 को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। यही वो दिन था, जब सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान ने ख़ुदकुशी की थी। रिया ने दावा किया था कि SSR ने खुद उनसे दूरी बनाने के लिए कहा था।

77

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का रिश्ता कब टूटा?

सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया। उनकी मौत तक रिया उनकी गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत की फैमिली ने रिया पर उन्हें ख़ुदकुशी के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। उन पर FIR भी हुई थी और तीन एजेंसियों CBI, ED और NCB ने उनके खिलाफ जांच की थी। ड्रग्स मामले में उन्हें और उनके भाई शौविक को अरेस्ट भी किया गया था, जो जमानत मिलने से पहले उन्हें 28 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

Read more Photos on

Recommended Stories