Published : Jul 01, 2025, 12:07 PM ISTUpdated : Jul 01, 2025, 12:23 PM IST
Doctors Day 2025: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो रियल लाइफ में डॉक्टर हैं। हालांकि, कुछ ने डॉक्टरी छोड़ दी और कुछ एक्टिंग के साथ भी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। डॉक्टर्स डे 2025 के मौके पर आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...
1. साई पल्लवी टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरी की पढ़ाई की है, हालांकि उन्होंने डॉक्टर के रूप में काम नहीं किया।
28
2. अदिति गोवित्रिकर पेशे से गायनोलॉजिस्ट हैं। वह अपने अभिनय करियर के साथ-साथ अपनी प्रैक्टिस भी जारी रखती हैं।
38
3. श्रीलीला ने 2021 में अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है। हालांकि, उन्होंने एक्टिंग को करियर चुना। वे कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
4. सिंगर और एक्टर मेयांग चांग असल जिंदगी में डेंटिस्ट हैं। वे ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं क्योंकि वे अपने एक्टिंग करियर पर ज्यादा फोकस करते हैं।
58
5. वेटरन एक्टर मोहन अगाशे ने एमबीबीएस में एमडी की डिग्री हासिल की है। हालांकि, डॉक्टरी की जगह एक्टिंग में अपना करियर बनाया।
68
6. साउथ एक्ट्रेस अदिति शंकर ने रामचंद्रन यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
78
7. साउथ एक्टर भरत रेड्डी पेशे से हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वह अपने मेडीकल और एक्टिंग करियर, दोनों को बखूबी संभालते हैं।
88
8. विनीत कुमार ने कंबाइंड मेडिकल प्री-टेस्ट में सफलता हासिल की और उसके बाद मेडिकल कॉलेज में टॉपर रहे। उनके पास आयुर्वेद में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री है।