- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना कपूर से अक्षय कुमार तक, पहली फिल्म के लिए मिली इतनी फीस, सबसे कम किसकी?
करीना कपूर से अक्षय कुमार तक, पहली फिल्म के लिए मिली इतनी फीस, सबसे कम किसकी?
Bollywood Celebs First Fees: करीना कपूर को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम करने उन्हें 50 लाख फीस मिली थी। इसी मौके पर जानते हैं टॉप सेलेब्स की पहली फीस के बारे में।

1. करीना कपूर को फिल्म रिफ्यूजी में काम करने 50 लाख रुपए फीस मिली थी। ये उनकी पहली फीस है। अब वे एक फिल्म का 8-15 करोड़ चार्ज करती हैं।
2. आलिया भट्ट को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम करने 15 लाख रुपए फीस मिली थी। अब आलिया एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ फीस लेती हैं।
3. शाहरुख खान को फिल्म दीवाना के लिए 4 लाख रुपए फीस मिली थी। अब शाहरुख एक फिल्म में काम करने 150 करोड़ चार्ज करते हैं।
4. शाहिद कपूर को फिल्म इश्क विश्क में काम करने 1.50 लाख रुपए फीस मिली थी। अब शाहिद एक फिल्म में काम करने 25-30 करोड़ फीस लेते हैं।
5. कार्तिक आर्यन को फिल्म प्यार का पंचनामा में काम करने 1.25 लाख रुपए फीस मिली थी। खबरों की मानें तो अब कार्तिक 40 से 50 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।
6. अक्षय कुमार को फिल्म सौगंध के लिए 50 हजार रुपए फीस मिली थी। आज की बाद करें तो अक्षय एक फिल्म के लिए 60 से 145 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।
7. सलमान खान को फिल्म बीवी हो तो ऐसी के लिए 11 हजार रुपए फीस मिली थी। अब सलमान 100 से 150 करोड़ एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं।
8. आमिर खान को फिल्म कयामत से कयामत तक फिल्म में काम करने 11 हजार रुपए फीस मिली थी। आज आमिर एक फिल्म का 100 से 150 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।
9. फिल्म सात हिन्दुस्तानी में काम करने अमिताभ बच्चन को 5 हजार रुपए फीस मिली थी। आज बिग बी 8 से 10 करोड़ एक फिल्म के लिए फीस लेते हैं।
फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे में काम करने धर्मेंद्र को 500 रुपए फीस मिली थी। आज धर्मेंद्र एक फिल्म 3-5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

