Rhea Kapoor Net Worth: कौन हैं रिया कपूर, कितनी पढ़ी हैं और कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Published : Mar 05, 2025, 01:55 PM ISTUpdated : Mar 05, 2025, 02:55 PM IST
Rhea Kapoor Net Worth

सार

Rehea Kapoor Birthday: रिया कपूर, अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन, एक सफल फिल्म निर्माता और बिजनेसवुमन हैं। जानिए उनके करियर, निजी जीवन और कुल संपत्ति के बारे में।

Sonam Kapoor Sister Rhea Kapoor Life . अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 5 मार्च 1987 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। रिया कपूर फिल्मों में काम करती हैं, लेकिन उनका रोल कैमरे के पीछे का होता है। दरअसल, वे एक्ट्रेस नहीं,  बल्कि प्रोड्यूसर हैं और शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, रिया बिजनेसवुमन भी हैं और उनकी अपनी क्लॉदिंग लाइन Rheson है, जो उन्होंने बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर शुरू की है।

Rhea Kapoor कितनी पढ़ी लिखी हैं?

रिया कपूर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल से की है। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ड्रामेटिक लिटरेचर में ग्रैजुएशन किया है। ग्रैजुएशन के बाद वे फिल्मों और फैशन की दुनिया में एक्टिव हो गईं और बिजनेसवुमन के तौर पर उन्होंने पहचान बना ली।

Rhea Kapoor की फ़िल्में

बतौर प्रोड्यूसर रिया कपूर ने 2010 में डायरेक्टर राजश्री ओझा की फिल्म 'आयशा' से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। इस फ्लॉप फिल्म में सोनम कपूर और अभय देओल लीड रोल में थे। बाद में रिया ने सोनम कपूर को लेकर ही 'खूबसूरत' बनाई और यह भी फ्लॉप हो गई। रिया ने इसके आगे हिट 'वीरे दी वेडिंग' दी और फिर उन्होंने फ्लॉप 'थैंक यू फॉर कॉलिंग' और हिट 'क्रू' का निर्माण किया।

कितनी है Rhea Kapoor की संपत्ति?

रिया कपूर संपत्ति के मामले में अपनी बहन सोनम कपूर से बेहद पीछे हैं। सोनम जहां तकरीबन 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं तो वहीं रिया कपूर के पास करीब 6 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 52 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।

Rhea Kapoor की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिया कपूर की शादी हो चुकी हैं। 2021 में उन्होंने मुंबई में करण भूलानी से शादी की, जिन्हें वे इससे भी 12 साल पहले से डेट कर रही थीं। करण पेशे से डायरेक्टर हैं और '24' (टीवी सीरीज) और 'थैंक यू फॉर कॉलिंग' (फिल्म) जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कई ऐड वीडियो भी डायरेक्ट कर चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rekha समेत 32 वेटरन एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, रैंप वॉक पर उतरीं वेटरन हीरोइन
Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी