Published : Apr 30, 2025, 10:07 AM ISTUpdated : Apr 30, 2025, 12:16 PM IST
Rishi Kapoor Flop Film Karz Remake 5 Times: ऋषि कपूर को गुजरे 5 साल हो गे हैं। उनका निधन 2020 में हुआ था। इस मौके पर आपको उनकी फ्लॉप कर्ज के बने 5 रीमेक के बारे में बता रहे हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर को गुजरे 5 साल हो गए हैं। कैंसर की वजह से उनका निधन 2020 में हुआ था। इस मौके पर आपको उनकी महाफ्लॉप फिल्म कर्ज के बने 5 रीमेक के बारे में बता रहे हैं।
29
ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज 1980 में आई थी। डायरेक्टर सुभाष घई की पुनर्जन्म के कटन्सेप्ट पर बनी ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई।
39
सुभाष घई की फिल्म कर्ज में ऋषि कपूर के साथ टीना मुनीम, सिमी ग्रेवाल, प्राण, प्रेम नाथ, दुर्गा खोटे लीड रोल में थे। इसमें राज किरण ने कैमियो किया था।
ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज के 5 रीमेक बने। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भी फिल्म को कॉपी कर अपने यहां रीमेक बनाया था। आइए जानते हैं कर्ज के रीमेक के बारे में…
59
ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज का सबसे पहले रीमेक तमिल में बना। फिल्म का नाम था एनाक्कुल ओरुवन, जो 1984 में आई थी। इस फिल्म में कमल हासन, श्रीप्रिया और शोभना लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।
69
1985 में फिल्म का कर्ज का रीमेक तेलुगु में बनाया गया। इसका नाम था आत्मबलम। इसमें नंदमुरी बालकृष्ण और भानुप्रिया लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।
79
1989 फिल्म का रीमेक कन्नड़ में बनाया गया, जिसका नाम युग पुरुष था। इसमें रविचंद्रन और खुशबू लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
89
1999 में फिल्म कर्ज का रीमेक उड़िया में बनाया गया। इसका नाम था बाजी। 2007 में पाकिस्तान में भी मैं एक दिन लौट के आउंगा नाम से रीमेक बना। फिल्म में हुमायूं सईद , नदीम, नौशीन अली सरदार, पूजा कंवल और जावेद शेख ने काम किया था।
99
2008 में कर्ज का हिंदी में भी रीमेक बना। इसमें हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे। ये फिल्म महाडिजास्टर रही थी।