रितेश देशमुख की सौ करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में इजाफा, 2 तो इसी साल पहुंची 100Cr क्लब में

Published : Jun 12, 2025, 04:34 PM IST

Riteish Deshmukh 100 Crore Club Movies: हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका लगातार जारी है। फिल्म में काम करने वाले कई स्टारकास्ट की किस्मत भी चमक गई है। बात रितेश देशमुख की करें तो हाउसफुल 5 उनकी 8वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। 

PREV
19

2025 रितेश देशमुख के लिए शानदार रही। इसी साल आई उनकी दोनों फिल्में यानी रेड 2 और हाउसफुल 5 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं उनकी 100 करोड़ क्लब वाली फिल्मों के बारे में...

29

1. 2019 में आई रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 4 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 210.3 करोड़ का कलेक्शन किया था।

39

2. इसी साल यानी 2025 में आई रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया है। फिल्म ने 171.76 करोड़ का बिजनेस किया।

49

3. रितेश देशमुख मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल 2019 में आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया और 155.67 करोड़ का कारोबार किया।

59

4. 2012 में आई फिल्म हाउसफुल 2 ने भी अच्छी कमाई की। रितेश देशमुख की इस फिल्म ने 112 करोड़ का कलेक्शन किया था।

69

5. हालिया रिलीज फिल्म हाउसफुल 5 ने 120.25 करोड़ का बिजनेस किया है। रितेश देशमुख की ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है।

79

6. रितेश देशमुख की 2016 में आई फिल्म हाउसफुल 3 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 110.20 करोड़ का बिजनेस किया था।

89

7. 2014 में आई रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने 105.76 करोड़ की कमाई की थी।

99

8. रितेश देशमुख की 2013 में आई फिल्म ग्रैंड मस्ती ने 102.21 करोड़ का कारोबार किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories