
एंटरटेनमेंट डेस्क. बी-टाउन के रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान आदित्य और अनन्या दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। अब वहां से उनका वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आदित्य और अनन्या के बिना कहे उनके रिश्ते पर मोहर लग गई है।
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर का रोमांटिक वीडियो आया सामने
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है, उसमें आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे रेस्टोरेंट में जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को अलग-अलग पोज दिया। वहीं दूसरा वीडियो रेस्टोरेंट के अंदर का है, जिसमें अनन्या, आदित्य की बाहें पकड़े और उनके कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। अनन्या जिस तरह से आदित्य के कंधे पर सिर रखी हैं, इससे साफ पता चल रहा है कि दोनों कितने प्यार में हैं। दूसरी ओर आदित्य किसी शख्स से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं इस पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'अरे वाह दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। उन्हें जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'उन दोनों के लिए खराब लग रहा है। पैपराजी को उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए।'
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर ने नहीं की रिश्ते की पुष्टि
पिछले कुछ समय से अनन्या और आदित्य के डेटिंग की अफवाह उड़ रही है। यह सब पिछले साल अनन्या के कॉफी विद करण 7 में जाने के बाद से शुरू हुआ था। इस दौरान अनन्या रिश्तों के बारे में बात कर रही थीं, इसके बाद जब करण जौहर ने हिंट दिया कि वो और आदित्य एक साथ रिलेशनशिप में हैं। उसके बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। यहां तक कि दोनों वेकेशन पर भी साथ जाने लगे। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।