3 साल बात रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, बताया सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जेल में कैसे बिताया समय

Published : Oct 27, 2023, 04:16 PM IST
Rhea Chakraborty

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने जेल के दिनों के बारे में बात कर रही हैं। इसके साथ ही वो उन दिनों को लाइफ का सबसे नर्क भरा दिन बता रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने जेल के समय के बारे में खुलकर बात की और इसे निराशाजनक बताया। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो जेल में सबसे ज्यादा खुश रहने वाले लोगों से भी मिली थीं। आपको बता दें रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस समय रिया करीब 6 हफ्ते तक जेल में बंद थीं।

रिया ने बताया अपना जेल का एक्सपीरियंस

एक इवेंट में रिया ने उनके जेल में बिताए समय के बारे में पूछा गया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'आपको समाज से हटा दिया जाता है और जेल में आपकी पहचान एक नंबर (कैदी नंबर) के रूप में होती है, क्योंकि आपको समाज के लिए अयोग्य माना जाता है। ऐसे में आपने जो पर्सनालिटी या जो चीजें खुद के लिए तैयार की होती हैं, वो बिखर जाती हैं। आप पूरी तरह से टूट चुके होते हैं।' रिया ने यह भी कहा कि वह एक अंडर-ट्रायल जेल में थी, जहां दोषी साबित होने तक हर कोई निर्दोष होता है।

 

नर्क से भी बट्टर थे जेल में रिया चक्रवर्ती के दिन

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'जेल में उन्हें देखकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे उन महिलाओं के भीतर एक अनोखा अनुभव हुआ। उन्हें छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिलती थी। जब भी उन्हें खुशी मिलती तो वो उसे लपक लिया करतीं। वो महिलाएं जानती थीं कि एक पल में खुशी कैसे लेनी चाहिए, और उन महिलाओं से मिलकर लगा कि वो मैं अब तक जिन लोगों से भी मिली वो उनमें सबसे खुशहाल हैं। यह परेशान करने वाला है, लेकिन वे जानते हैं कि उस खुशी को कब और कैसे हासिल करना है।' आपको बता दें रिया ने पहले खुलासा किया था कि जिस दिन उसकी जमानत मंजूर हुई थी उस दिन उसने जेल में डांस किया था।

रिया कहती हैं, 'जेल के दिन मेरी लाइफ के सबसे नरकभरे दिन थे, लेकिन स्वर्ग या नर्क आपके दिमाग में एक ऑप्शन होता है जिसे आप चुन सकते हैं। यह मुश्किल है कि आप हर बार स्वर्ग चुनें, लेकिन लड़ाई मन की है और अगर आपके दिल में ताकत और इच्छा है तो आप निश्चित रूप से मन से लड़लेते हैं।'

और पढ़ें..

शख्स की ऐसी हरकत पर भड़के आतिफ असलम, बीच में रोका लाइव कॉन्सर्ट; देखें Video

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक