8 PHOTOS: 2 बच्चों की मां बन चुकी है 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस, 7 साल पहले इनसे की थी शादी

Published : Feb 08, 2023, 09:02 PM ISTUpdated : Feb 08, 2023, 09:03 PM IST

'रसोड़े में कौन था...' कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। दरअसल इस वीडियो में टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रुचा हसबनीस नजर आई थीं। 8 फरवरी, 1988 को मुंबई में पैदा हुईं रुचा 35 साल की हो गई हैं।

PREV
18

साथ निभाना साथिया की राशि यानी रुचा हसबनीस ने 26 जनवरी, 2015 को ब्वॉयफ्रेंड राहुल जगदाले से शादी कर ली थी। दोनों की शादी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हुई थी।

28

शादी के 4 साल बाद यानी दिसंबर, 2019 में रुचा पहली बार मां बनीं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। रुचा ने अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज भी शेयर की थीं। तब से अब तक रुचा का लुक अब काफी हद तक चेंज हो चुका है।

38

पहली बार मां बनने की खुशी में रुचा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो और उनके पति बेटी रूही का हाथ थामे नजर आए थे। 

48

बता दें कि रुचा हसबनीस ने 7 नवंबर, 2022 को दूसरी बार बेटे को जन्म दिया। रुचा का बेटा अब 4 महीने का हो चुका है। बता दें कि रुचा हसबनीस ने जिस वक्त टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' छोड़ा था, उस वक्त वो काफी पॉपुलर था। 

58

हालांकि, बावजूद इसके रुचा हसबनीस ने अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए करियर और परिवार में से फैमिली को चुनना ही पसंद किया। फिलहाल रुचा हसबनीस लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

68

रुचा हसबीस ने विनायक गणेश वाजे कॉलेज ऑफ आर्ट, साइंस एंड कॉमर्स (केलकर कॉलेज), मुंबई से बी. कॉम की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एम. कॉम किया है।

78

बता दें कि बी.कॉम करने के बाद उन्हें मुंबई में एडलवाइस कंपनी में जॉब मिल गया था, लेकिन पढ़ाई और पहले एक्टिंग असाइनमेंट के चलते उन्होंने इसे छोड़ दिया था।

88

रुचा ने करियर की शुरुआत 2009 में मराठी टीवी सीरिज 'चार चौघी' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2010 में शुरू हुए 'साथ निभाना साथिया' में राशि के किरदार से मिली। रुचा आखिरी बार 2013 में नच बलिए के सीजन 6 में नजर आई थीं। इसमें वो विशाल सिंह के साथ परफॉर्म करती नजर आई थीं। 

ये भी देखें : 

जब पति के साथ Ex को देख आपा खो बैठीं रवीना टंडन, गुस्से में उठा बैठी थीं इतना बड़ा कदम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories