Saif Ali Khan के हमले के वक्त कहां थीं Kareena, 2 घंटे पहले कर रही थीं पार्टी

Published : Jan 16, 2025, 12:10 PM ISTUpdated : Jan 16, 2025, 02:26 PM IST
kareena kapoor girls night

सार

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती। क्या इस दौरान करीना कपूर गर्ल्स नाइट एन्जॉय कर रही थीं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, saif ali khan knife attack kareena kapoor girls night । सैफ अली खान पर हुए हमले ने फिल्म इंडस्ट्री को सन्न कर दिया है। चाकू से करीब 6 चोटें लगने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्या इस हमले के वक्त या इससे कुछ घंटे पहले करीना कपूर घर पर नहीं थीं और वे अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्तों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट एंजॉय रही थीं।

 सैफ अली खान पर हमले के वक्त कहां थीं करीना कपूर 

सैफ अली खान उनके मुंबई स्थित घर पर मेड के साथ बहस कर रहे एक शख्स से उलझ गए थे। एक्टर उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वो उग्र हो गया, उसने पास रखे चाकू से सैफ पर हमला कर दिया। इस हंगामे के दौरान करीना कपूर खान कहां थीं, इस बारे में लई जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान ने एक रिपोर्ट में कहा है कि करीब दो घंटे पहले करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जाम से भरे प्याले की पिक्स शेयर की थीं। कहा जा रहा है कि, रात करीबन 1 बजे के आसापस करीना कपूर ने करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ अपनी गर्ल्स नाइट की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वे ड्रिंक्स का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। पति सैफ अली खान पर हमले से कुछ घंटे पहले करीना कपूर अपनी गर्ल्स गैंग करिश्मा और सोनम के साथ पार्टी कर रहीं थीं। हालांकि इसके करीब दो घंटे बाद हमला हुआ था, इससे कयास लगााया जा रहा कि वे अपने घर पहुंच गईं थीं।  

सैफ अली खान पर क्यों हुआ चाकू से जानलेवा हमला? सामने आई शॉकिंग वजह
 



सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

सैफ अली खान का अब ऐसी है हालत

सैफ अली खान पर उनके मुंबई वाले घर में आरोपी उनकी नौकरानी को धमका रहा था। सैफ अली खान ने बीच- बचाव की कोशिश की थी, इसके बाद आरोपी ने उन्हें 6 बार चाकू से हमला किया । इसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल ले जा गया था। फिलहाल उनकी सर्जरी हो गई है। हालत स्थिर है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शोले वाले डायरेक्टर की 5 बवाली फिल्में, एक का रहा ऐसा गदर बना डाला धुरंधर रिकॉर्ड
'फोड़ डाला-हिला डाला और मचाया गदर', पढ़ें Border 2 देखने वाले फैन्स के 8 सबसे धुरंधर रिएक्शन